Home » Ghatshila By-Election : मतदान से पहले जादूगोड़ा में पकड़ी गई शराब की अवैध मिनी फैक्ट्री, भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त

Ghatshila By-Election : मतदान से पहले जादूगोड़ा में पकड़ी गई शराब की अवैध मिनी फैक्ट्री, भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त

by Mujtaba Haider Rizvi
illegal liquor, Jharkhand excise, foreign liquor seizure
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के चलते प्रशासन ने अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। एसडीओ घाटशिला और सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देश पर सोमवार की रात उत्पाद विभाग की टीम ने कई स्थानों पर रेड की। कार्रवाई का नेतृत्व निरीक्षक उत्पाद रामदास भगत ने किया। जादूगोड़ा के केंदाडीह में शराब की एक मिनी फैक्ट्री पकड़ी गई है।

मुसाबनी थाना अंतर्गत पारुलिया में बुद्धराम महली के घर से विभिन्न ब्रांड की कुल 9.705 लीटर अवैध विदेशी शराब और 0.500 लीटर बीयर बरामद की गई है। घाटशिला थाना अंतर्गत गुरुचरण मार्डी के आवास से करीब 80 लीटर चुलाई शराब जब्त हुई है। छापेमारी और गश्ती के दौरान प्राप्त गुप्त सूचना पर टीम जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के केन्दाडीह पहुंची। यहां बबलू पासवान उर्फ बबलू सिंह दुलारी सोरेन के आवास पर मिनी फैक्ट्री संचालित कर रहे थे। यहां तलाशी में करीब 30 पेटी किंग गोल्ड व्हिस्की, 2 पेटी मैकडॉवेल नंबर 1 (180 एमएल), लगभग 260 लीटर तैयार शराब, करीब 30 लीटर कैरामेल, लेबल के चार रोल, ढक्कन के दो बोरे, तथा चार ड्रमों में करीब 800 लीटर कच्चा स्पिरिट मिला। मौके से एक मालवाहक वाहन भी जब्त किया गया, जिसमें अवैध शराब लोड की जा रही थी।

इस छापेमारी में जादूगोड़ा थाना प्रभारी राजेश कुमार मंडल के साथ जिला पुलिस बल और गृह रक्षकों की टीम शामिल रही। उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत संबंधित लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। प्रशासन ने कहा है कि उपचुनाव के दौरान अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Read Also: Ghatshila By-Election Live : मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें, सुबह 11 बजे तक हुआ 34.32 फीसदी मतदान

Related Articles