Home » GHATSILA: घाटशिला में ट्रैक्टर पलटा, दबकर चालक की मौके पर मौत

GHATSILA: घाटशिला में ट्रैक्टर पलटा, दबकर चालक की मौके पर मौत

हुलूंग गांव का रहने वाला था मृतक चालक बलराम उर्फ भोक्तू सबर

by Vivek Sharma
घाटशिला के शिरिशबोनी में ट्रैक्टर पलटने से चालक बलराम सबर की मौत, पुलिस ने जांच शुरू की, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

घाटशिला : थाना क्षेत्र के शिरिशबोनी झाड़बेड़ा गांव में ट्रैक्टर के नीचे दबकर बुधवार की देर रात ट्रैक्टर चालक बलराम उर्फ भोक्तू सबर (40वर्ष) की मौत हो गई। बलराम उर्फ भोक्तु सबर घाटशिला थाना क्षेत्र के हुलूंग गांव का रहने वाला था। घटना बुधवार की रात करीब 9.30 बजे की है। जबकि, ट्रैक्टर के नीचे दबे शव को बुधवार की रात करीब डेढ़ बजे निकाला गया।

घटना की जानकारी मिलने पर घाटशिला पुलिस दल बल के साथ गुरुवार की सुबह मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार हुलूंग निवासी बलराम सबर दामपाड़ा क्षेत्र के ही सिमंतो पाल के ट्रैक्टर में चालक का काम करता था। सुत्र बताते हैं कि बुधवार को ट्रैक्टर से पत्थर ढ़ोने का काम हो रहा था। चालक बलराम सबर ट्रैक्टर से पत्थर अनलोड कर जा रहा था। इसी दौरान शिरिशबनी और ढ़ागाकमल गांव के बीच ट्रैक्टर के पलट जाने से चालक उसके नीचे दब गया और उसकी मौत मौके पर ही हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर ट्रैक्टर मालिक और मृतक के परिजन घटना स्थर पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बात उसे ट्रैक्टर के नीचे से निकाला और घाटशिला अनुमंडल अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस संबंध में घाटशिला थाना के एएसआई गौतम कुमार का कहना है कि मृतक के परिजन को थाना में लिखित शिकायत करने को कहा गया है। लिखित आवेदन देने के बाद थाना में मामला दर्ज किया जाएगा। दूसरी ओर पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक को थाना बुलाकर पुछताछ की है। हालांकि ट्रैक्टर मालिक कितना मुआवजा देगा इसकी जानकारी नही मिल पाई है।

READ ALSO: Jharkhand Education News: नियुक्ति के दो साल बाद भी सेवा अनुमोदन योगदान के लिए भटक रहे अल्पसंख्यक विद्यालयों के 50 से अधिक शिक्षक



Related Articles

Leave a Comment