गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी गैस डिस्कनेक्शन लिंक के माध्यम से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार है। पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक को प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से सूचना मिली थी कि बेंगाबाद थाना अंतर्गत बिशुनपुर क्षेत्र में कुछ साइबर अपराधी ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। सूचना के आधार पर साइबर थाना गिरिडीह के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी के दौरान पुलिस ने दो साइबर अपराधियों आनंद कुमार,रिंकू कुमार को गिरफ्तार किया। अपराधियों के पास से 3 मोबाइल फोन , 3 सिम कार्ड , 2 मोटरसाइकिल बरामद किया गया है।
पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे Maharashtra Natural Gas Limited (MNGL) के नाम से फर्जी Gas Disconnection का लिंक भेजकर लोगों को नोटिस जारी करते थे और लिंक पर क्लिक करवाकर ठगी करते थे।
Read Also- Jamshedpur-Road-Accident : जुगसलाई फाटक के पास भीषण सड़क दुर्घटना, बाइक सवार दो युवकों की मौत

