Home » Jharkhand policing: गोड्डा पुलिस की बढ़ी ताकत,20 नई इमरजेंसी गाड़ियां बेड़े में शामिल, अब मिनटों में मिलेगी मदद

Jharkhand policing: गोड्डा पुलिस की बढ़ी ताकत,20 नई इमरजेंसी गाड़ियां बेड़े में शामिल, अब मिनटों में मिलेगी मदद

by Kanchan Kumar
Godda Dial 112 Vehicles
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​गोड्डा : जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने और आपात स्थिति में लोगों तक तुरंत मदद पहुंचाने के लिए गोड्डा पुलिस को एक बड़ी ताकत मिली है। डायल 112 सेवा के तहत पुलिस के बेड़े में 20 नई चमचमाती गाड़ियां शामिल की गई हैं।
​बुधवार की देर शाम धर्मोडीह पुलिस लाइन से एसपी मुकेश कुमार ने इन सभी गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रवाना होते ही इन वाहनों को जिले के अलग-अलग थानों में भेज दिया गया है, ताकि गश्त (पेट्रोलिंग) और आपातकालीन सेवाओं को तुरंत दुरुस्त किया जा सके।

​अब 40 हुई डायल 112 वाहनों की संख्या

​एसपी मुकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार और पुलिस मुख्यालय की ओर से जिले में बेहतर पुलिसिंग के लिए यह नई खेप भेजी गई है। ​जर्जर गाड़ियों से राहत: थानों में पुरानी गाड़ियां काफी खराब हालत में थीं, जिससे गश्त में दिक्कत आ रही थी। नई गाड़ियों के आने से अब जिले में डायल 112 के वाहनों की कुल संख्या लगभग 40 हो गई है।

​फोन घुमाते ही मौके पर पहुंचेगी पुलिस

​पुलिस कप्तान ने बताया कि डायल 112 पर मिलने वाली शिकायतों पर पुलिस पहले से ही तुरंत एक्शन ले रही है। अब गाड़ियों की संख्या बढ़ने से रिस्पॉन्स टाइम और बेहतर हो जाएगा। यानी जैसे ही कोई व्यक्ति 112 नंबर पर मदद मां गेगा, पुलिस बिना समय गंवाए मौके पर पहुंच जाएगी।

​इस मौके पर महागामा एसडीपीओ वरुण रजक, नगर थाना प्रभारी दिनेश महली समेत जिले के तमाम थानों के पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Read Also: Godda News: विशाखापट्टनम जाने के दौरान ट्रेन में मजदूर की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Related Articles

Leave a Comment