Home » Gua Sefai Karmi Protest : गुवा में सेल के सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल : मांगों को लेकर किया जनरल ऑफिस का घेराव

Gua Sefai Karmi Protest : गुवा में सेल के सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल : मांगों को लेकर किया जनरल ऑफिस का घेराव

by Rajeshwar Pandey
Gua Sefai Karmi Protest
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
  • गुवा सेल अस्पताल सहित पूरे परिसर में सफाई व्यवस्था ठप

Chaibasa (Jharkhand) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा स्थित सेल (स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड) में सफाई कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में कर्मियों ने जनरल ऑफिस का घेराव किया और प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस हड़ताल के कारण गुवा सेल अस्पताल और पूरे परिसर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई है।

सफाई कर्मियों की प्रमुख मांगों में दो निष्कासित कर्मचारियों, रोईदास करूवा और किशन गोच्छाईत की पुनः बहाली शामिल है। इसके अलावा, वे सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ाने, मूल वेतन पर मिलने वाले 10% अतिरिक्त भुगतान को बढ़ाकर 40% करने, आवास आवंटन में प्राथमिकता और आवास भत्ता देने की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों ने दो जोड़ी वर्दी, जूते, हेलमेट और दस्ताने देने के साथ-साथ ठेके पर कार्यरत कर्मियों को नियमित करने और सेवानिवृत्त कर्मियों के आश्रितों को नौकरी देने की भी मांग की है।

लिखित समझौते के बिना नहीं रुकेगा आंदोलन

झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के महामंत्री अंतर्यामी महाकुड़ ने साफ तौर पर कहा कि जब तक प्रबंधन की ओर से उनकी मांगों को लेकर कोई लिखित समझौता नहीं होता, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।

दूसरी ओर, सेल के महाप्रबंधक अमित कुमार तिर्की ने बताया कि उनकी मुख्य महाप्रबंधक से बात हुई है। उनका कहना है कि जब तक मुख्य महाप्रबंधक वापस नहीं लौटते, तब तक इस मुद्दे पर कोई वार्ता संभव नहीं हो पाएगी।

Read Also: Chakradharpur Railway Protest : रेलवे कर्मचारियों का चक्रधरपुर में धरना, पुरानी पेंशन बहाली, निजीकरण बंद करने सहित कई मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

Related Articles