Home » Gumla News : गुमला में दो दिन से लापता स्कूली बच्चे का शव नदी से बरामद, परिजनों को हत्या की आशंका

Gumla News : गुमला में दो दिन से लापता स्कूली बच्चे का शव नदी से बरामद, परिजनों को हत्या की आशंका

by Anand Mishra
Gumla Schoolboy Death
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Gumla (Jharkhand) : झारखंड के गुमला जिला स्थित सिसई थाना क्षेत्र के पंडरिया पारस नदी से गुरुवार की सुबह एक स्कूली बच्चे का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान कुम्हार मोड़ निवासी 10 वर्षीय आयुष राज (पिता शिव प्रसाद साहू) के रूप में की गई है। बताया जाता है कि आयुष पिछले दो दिनों से लापता था। वह बसिया रोड स्थित सेंट मैरिज स्कूल का छात्र था।

सुबह क्रिकेट खेलने निकला था, शाम तक नहीं लौटा

परिजनों के अनुसार, आयुष बुधवार की सुबह करीब 8 बजे घर से क्रिकेट खेलने के लिए निकला था, लेकिन वह घर नहीं लौटा। देर शाम तक कुछ पता नहीं चला, तो परिजन और स्थानीय लोग उसकी खोज में जुट गए। रात में पंडरिया स्थित पारस नदी के किनारे उसका चप्पल और बल्ला (Bat) मिला। बाद में नदी में खोजबीन के दौरान आयुष का शव बरामद हुआ। शव मिलने के बाद क्षेत्र में मातम छा गया।

परिजनों को हत्या की आशंका

परिजनों ने आरोप लगाया कि आयुष की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया गया है। उनके अनुसार, बच्चे के चेहरे और शरीर पर चोट के निशान हैं, जिससे हत्या की आशंका और गहराती जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया है।

हर पहलू से जांच कर रही पुलिस : थाना प्रभारी

सिसई थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा। इस घटना से सिसई निवासियों में भय और आक्रोश है।

Read Also: Palamu News: बनारस में गंगा में डूबा पलामू का युवक, तीसरे दिन बरामद हुआ शव

Related Articles