Home » Jamshedpur News : गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर जमशेदपुर में धूमधाम नगर कीर्तन, साकची गुरुद्वारा के सामने जमकर हुई आतिशबाजी

Jamshedpur News : गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर जमशेदपुर में धूमधाम नगर कीर्तन, साकची गुरुद्वारा के सामने जमकर हुई आतिशबाजी

Jamshedpur News : गुरुगोविंद सिंह की जयंती 27 सितंबर को थी। लेकिन, किसी कारणवश यहां प्रकाश पर्व का आयोजन रविवार को किया गया।

by Mujtaba Haider Rizvi
Nagar Kirtan procession on Guru Gobind Singh Jayanti in Jamshedpur near Sakchi Gurudwara
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर में रविवार को गुरु गोविंदसिंह की जयंती को लेकर नगर कीर्तन धूमधाम से निकाला गया। इस मौके पर सिख समुदाय के लोग पूरे उत्साह के सथ इस नगर कीर्तन में शामिल हुए। गोलमुरी के रिफ्यूजी कालोनी से निकला नगर कीर्तन टिनप्लेट होते हुए साकची गुरुद्वारा आकर खत्म हुआ।

साकची गुरुद्वारा के सामने जमकर आतिशबाजी हुई।

बताया जा रहा है कि गुरुगोविंद सिंह की जयंती 27 सितंबर को थी। मगर, किसी कारणवश यहां प्रकाश पर्व का आयोजन रविवार को किया गया।

प्रकाश पर्व को लेकर निकला यह नगर कीर्तन पहली बार गोलमुरी के रिफ्यूजी कालोनी से निकाला गया। नगर कीर्तन निकालने का मौका मिलने पर रिफ्यूजी कालोनी के सिख समुदाय के लोग काफी खुश नजर आए।

यहां से निकला नगर कीर्तन टुइलाडुंगरी होते हुए गोलमुरी मस्जिद रोड पहुंचा। यहां से यह नगर कीर्तन टिनप्लेट गोलचक्कर पहुंचा और फिर वहां से सीधे गोलमुरी चौक और आरडी टाटा गोलचक्कर होते हुए नगर कीर्तन में शामिल लोग साकची गुरुद्वारा पहुंचे।

नगर कीर्तन में सिख समुदाय की महिलाएं भी शामिल थीं। नगर कीर्तन आगे बढ़ जाता तो समुदाय की महिलाएं सड़क साफ करते हुए चल रही थीं। उनके इस काम को सभी ने सराहा और कहा कि सिख समुदाय ने सफाई की एक मिसाल पेश की है और इसे सभी समुदाय को अपनाना चाहिए।

नगर कीर्तन में युवा गतका का प्रदर्शन करते हुए चल रहे थे। गतका का प्रदर्शन लोगों को खूब भाया। साकची पहुंचने पर गुरुद्वारा के सामने खूब आतिशबाजी हुई। यहां नगर कीर्तन पर पुष्प वर्षा की गई। नगर कीर्तन में गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी साहब भी साथ थी।

Read Also: Jamshedpur Dahre Tusu : जमशेदपुर की सड़कों पर उतरा लोक संस्कृति का सैलाब, ‘डहरे टुसू’ में मांदर की थाप पर झूमी लौहनगरी

Related Articles