Home » Jharkhand News : झारखंड के पहले 10 लेन रोड के निर्माण का रास्ता साफ, निविदा जारी

Jharkhand News : झारखंड के पहले 10 लेन रोड के निर्माण का रास्ता साफ, निविदा जारी

Jharkhand News : इंजीनियरों के अनुसार, इस परियोजना का निर्माण कार्य नए वित्तीय वर्ष में शुरू किया जाएगा।

by Nikhil Kumar
Jharkhand first 10 lane road construction project tender issued
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में राज्य के पहले 10 लेन रोड के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। पथ निर्माण विभाग अंतर्गत स्टेट हाईवे अथॉरिटी ऑफ झारखंड ने विवेकानंद स्कूल मोड़ से नयासराय तक बनने वाली इस सड़क परियोजना के लिए करीब 204 करोड़ रुपये की लागत से निविदा जारी कर दी है।

इंजीनियरों के अनुसार, इस परियोजना का निर्माण कार्य नए वित्तीय वर्ष में शुरू किया जाएगा। अप्रैल–मई तक टेंडर प्रक्रिया पूरी कर लेने का लक्ष्य रखा गया है। विवेकानंद स्कूल मोड़ से नयासराय आरओबी तक लगभग 7 किलोमीटर सड़क को 10 लेन में विकसित किया जाएगा। इसके बाद रिंग रोड तक करीब 2.12 किलोमीटर दो लेन सड़क के साथ पक्के शोल्डर का निर्माण किया जाएगा।

परियोजना के लिए जारी निविदा के अनुसार, 8 अप्रैल 2026 तक टेंडर जमा किए जाएंगे, जबकि 9 अप्रैल 2026 को टेंडर खोले जाएंगे। इस सड़क को स्मार्ट रोड के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसमें आधुनिक सुविधाओं की व्यवस्था होगी। इस सड़क पर पैदल यात्रियों को भी आवागमन में सुविधा होगी।

Read Also: Jharkhand Dog Bite Cases : झारखंड में बढ़ रहे डॉग बाइट्स के मामले, नियंत्रण के लिए होगी कारगर व्यवस्था

Related Articles

Leave a Comment