Home » Hazaribag Police Action : हजारीबाग के केरेडारी में पुलिस ने चार हथियारबंद अपराधियों को खदेड़ कर दबोचा

Hazaribag Police Action : हजारीबाग के केरेडारी में पुलिस ने चार हथियारबंद अपराधियों को खदेड़ कर दबोचा

Hazaribag Police Action : पकड़े गए अपराधियों से पूछताछ में सामने आया कि अर्जुन करमाली भैरव सिंह के नाम से भी अपराध करता था और कई वारदातों में संलिप्त रहा है।

by Anand Mishra
Hazaribag police arrest four armed criminals in Keredari operation
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Hazaribag (Jharkhand) : झारखंड के हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। यह जानकारी जिले के पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि केरेडारी थाना क्षेत्र के ग्राम बुंडू मे अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बड़कागांव के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

बुंडू पुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान हुई गिरफ्तारी

पिछले शुक्रवार की शाम (06 दिसंबर) की शाम पुलिस टीम ने बुंडू पुल के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान बुंडू से कोले जाने वाली सड़क के किनारे चार संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखते ही भागने लगे। पुलिस ने दौड़कर चारों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आराेपिताें में अर्जुन करमाली उर्फ जयकांत उर्फ भैरव सिंह, समीक कुमार, राहुल कुमार, निखिल विश्वकर्मा शामिल है।

भैरव सिंह के नाम से भी क्राइम करता था अर्जुन करमाली, आपराधिक इतिहास

पकड़े गए अपराधियों से पूछताछ में सामने आया कि अर्जुन करमाली भैरव सिंह के नाम से भी अपराध करता था और कई वारदातों में संलिप्त रहा है। पुलिस ने बताया कि 23 नवंबर 2025 को भी उसके घर से 7.62 एमएम की रायफल एवं गोली बरामद की गई थी।छापेमारी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से कई हथियार एवं आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। इनके पास से कारबाइन मशीन गन – 1, पिस्टल, 3, जिंदा गोली 9, मोबाइल, 8, मोबाइल बैटरी ,02 राउटर सिम लगा हुआ 2, स्मार्ट वॉच 1 पुलिस के अनुसार पकड़े गए अपराधी लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय थे और कई गंभीर मामलों में इनकी संलिप्तता पाई गई है। सभी अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की आगे जांच जारी है।

Read Also: Hazaribagh Accident : हजारीबाग में डिवाइडर से टकरा गई तेज रफ्तार कार, 3 की मौत, 6 घायल

Related Articles