स्पोर्ट्स डेस्क : अपनी गेंद से बैट्समैन पर कहर बरपा देने वाले विश्व क्रिकेट के जानेमाने क्रिकेट खिलाडी़ हीथ स्ट्रिक(49) की कैंसर से मौत होने की खबर महज अफवाह साबित हुई। उनकी मौत की खबर सुनकर क्रिकेट प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गई थी। लोग ट्वीट करने लगे और सोशल मीडिया पर उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना करने का दौर शुरू हो गया। लेकिन मौत की खबर महज अफवाह निकली। इस अफवाह को लेकर हीथ स्ट्रिक ने सामने आकर इस खबर का खंडन किया। उन्होंने कहा कि जिसने भी इस अफवाह को फैलाया है उसे माफी मांगनी चाहिए। मिली जानकारी के अनुसार हीथ स्ट्रिक की सबसे पहली खबर ज़िम्बाब्वे के पूर्व तेज गेंदबाज हेनरी ओलांगा ने अपने ट्वीट से दी थी। उसके बाद से क्रिकेट प्रेमी और खिलाडी़ लगातार ट्वीट कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी कर रहे थे।
हीथ स्ट्रिक ज़िम्बाब्वे क्रिकेट टीम के इकलौते 100 विकेट लेने वाले खिलाड़ी
हीथ स्ट्रिक ज़िम्बाब्वे क्रिकेट टीम के इकलौते 100 विकेट लेने वाले खिलाडी़ हैं। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत 1993 में पाकिस्तान में खिलाफ टेस्ट मैच में की थी। उन्होंने दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान के कुल 8 विकेट उखाड़ दिये थे। उस समय से हीथ स्ट्रिक विश्व क्रिकेट में स्टार गेंदबाज के रूप में अपनी पहचान बनाई। हीथ स्ट्रिक अपने तेज गेंदबाजी और सटीक लाइन लेंथ के लिए जाने जाते थे। उन्होंने 12 साल के अंतराष्ट्रीय करियर में कुल 65 टेस्ट और 189 वनडे खेल चुके है। गेंदबाजी के साथ उन्होंने बल्लेबाजी में भी कमाल दिखाया है। टेस्ट मैच के मिडिल ऑर्डर में 1990 रन बनाये वहीं वनडे मैच में 2943 रन बनाये। हिथ स्ट्रिक ने 2005 में क्रिकेट खेल से विदा ले लिए। 2007 में स्ट्रिक इंडियन क्रिकेट लीग से जुड़े।

