Home » Tatanagar Railway News : होली आई रे…! घर जाने वालों के लिए रेलवे का ‘सुपरहिट’ तोहफा, जानें दपू रेलवे का प्लान क्या है? पढ़ें पूरी खबर

Tatanagar Railway News : होली आई रे…! घर जाने वालों के लिए रेलवे का ‘सुपरहिट’ तोहफा, जानें दपू रेलवे का प्लान क्या है? पढ़ें पूरी खबर

Jharkhand Hindi News : यह व्यवस्था अस्थायी रूप से यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए की गई। इन विशेष ट्रेनों का उद्देश्य सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यात्रा सुविधा सुनिश्चित करना है

by Rakesh Pandey
Tatanagar Railway News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : त्योहार आने से प्रदेश में काम करने वाले लोग अपने घर जाने के लिए तैयार हो जाते हैं। कोई बस से जाता है तो कोई ट्रेन से। कई लोग तो कुछ दिन पहले ही ट्रेन की टिकट करा लेते हैं। जैसे-जैसे त्योहार नजदीक आता जाता है तो ट्रेनों में काफी भीड़ बढ़ जाती है। कई बार देख गया है कि ट्रेन में जगह न रहने पर भी लोग गेट पर भी लटक कर अपने घर जाने के लिए ट्रेन में चढ़ जाते हैं। बस उनको यह रहता है कि किसी भी तरह वे अपने घर पहुंचे ताकि अपने परिजनों के साथ मिलकर त्योहार मनाएं।

होली, दिवाली, दुर्गापूजा और छठपूजा में घर से दूर रहने वाले लोग किसी भी तरह करके अपने परिजनों के पास पहुंच जाने की कोशिश करते है। अभी होली का त्योहार आने वाला है। रंगों से भरा होली का त्योहार हो और लोग अपने परिजनों से दूर रहे। यह हो नहीं सकता है।

इसको ध्यान में रखकर रेलवे की ओर से अभी से ही पूरी तैयारी कर ली गयी है। इसी क्रम में भारतीय रेल ने विशेष परिचालन योजना लागू की है। दक्षिण पूर्व रेलवे ने टाटानगर स्टेशन को प्रमुख केंद्र माना है। भीड़ पर काबू पाने के लिए रेलवे की ओर से कई होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है। इसकी संचालन की अधिसूचना जारी भी कर दी गई है।

1410 विशेष रेल यात्राएं संचालित

रेलवे की ओर से बताया गया है कि होली सीजन के दौरान देशभर में कुल 1410 स्पेशल ट्रेन यात्राओं का संचालन प्रस्तावित है। यह व्यवस्था अस्थायी रूप से यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए की गई है। आवश्यकता पड़ने पर भीड़ के अनुसार अतिरिक्त ट्रेनों को भी शामिल किया जा सकता है। इन विशेष ट्रेनों का उद्देश्य सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यात्रा सुविधा सुनिश्चित करना है।

टाटानगर से कटिहार और बक्सर के लिए विशेष ट्रेनें

झारखंड का महत्वपूर्ण जंक्शन टाटानगर इस बार होली स्पेशल परिचालन का अहम केंद्र रहेगा। दक्षिण पूर्व रेलवे की अधिसूचना के अनुसार, टाटानगर से कटिहार और बक्सर के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। इससे उत्तर बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाले यात्रियों को सीधी और सुविधाजनक रेल सेवा उपलब्ध होगी। त्योहार के समय इन मार्गों पर यात्री दबाव अधिक रहता है, जिसे देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

कई प्रमुख स्टेशनों से भी होली स्पेशल ट्रेनों

टाटानगर के अलावा कई प्रमुख स्टेशनों से भी होली स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की गई है:

संतरागाछी से एम.जी.आर. चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, चारलापल्ली और दरभंगा के लिए विशेष ट्रेन सेवाएं

शालीमार से वडोदरा और विशाखापत्तनम के लिए अतिरिक्त ट्रेनें

रांची से गोरखपुर, अजमेर और जयनगर के लिए विशेष ट्रेन संचालन

इन रूट्स के चयन में उन क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है जहां से त्योहार के दौरान लंबी दूरी की यात्रा की मांग अधिक रहती है।

यात्री सुविधाओं और सुरक्षा पर जोर

रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और परिचालन नियंत्रण के लिए अतिरिक्त स्टाफ और संसाधन लगाए जाएंगे। प्लेटफॉर्म प्रबंधन, कोच प्लेसमेंट और आरक्षण निगरानी को सुदृढ़ किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Read Also- The Photon News Exclusive : कपाली, साकची व गोलमुरी में चल रही स्लीपर सेल्स की तलाश, NIA ने की कपाली में रेड :Jamshedpur Terror Network

Related Articles

Leave a Comment