Home » IND vs AUS: भारत व ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की सीरीज आज से होगी शुरू

IND vs AUS: भारत व ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की सीरीज आज से होगी शुरू

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मोहाली: भारतीय टीम वनडे वर्ल्ड कप 2023 से पहले आस्ट्रेलिया से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। इसकी शुरुआत 22 सितंबर से होने जा रही है। सीरीज़ का पहला मुकाबला आज (शुक्रवार) को मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों के बीच खेले जाने वाले मुकाबले की शुरुआत भारतीय समनुसार दोहपर 1:30 बजे होगी।

 

 

दो मैचों में नहीं खेलेंगे ये खिलाड़ी

 

मालूम हो कि इस सीरीज के पहले दो मैच में विराट कोहली, हार्कि पांड्या व रोहित शर्मा नहीं खेलेंगे क्योंकि उन्हें आराम दिया गया है। ऐसे में शुरू के दो मैचों में कप्तानी केएल राहुल करेंगे।

 

जानिए भारत व ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए अब तक वनडे मैच का रिकॉर्ड: 

 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 146 एकदिवसीय मुकाबले खेले जा चुके हैं। आज दोनों टीमें 147वें वनडे के लिए आमने-सामने होंगी। वहीं 146 मैचों में ऑस्ट्रेलिया, भारतीय टीम पर भारी हावी दिखाई दी है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया ने 82 जबकि भारत ने 54 मैचों में जीत अपने नाम की है। दोनों के बीच कुल 10 मैच बेनतीजा रहे हैं।

शुरुआती दो वनडे के लिए भारतीय टीम

 

राहुल (कप्तान), रवींद्र जडेजा (उप-कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), शार्दुल ठाकुर, वाशिंगटन सुंदर, आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।

 

वनडे सीरीज़ के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम : 

 

पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबॉट, एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मार्नस लाबुशेन, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर सांघा, मैट शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम जम्पा।

Related Articles