Home » YouTube पर Instagram जैसे फीचर्स: शॉर्ट्स क्रिएटर्स के लिए नए टूल्स उपलब्ध

YouTube पर Instagram जैसे फीचर्स: शॉर्ट्स क्रिएटर्स के लिए नए टूल्स उपलब्ध

यूट्यूब ने शॉर्ट्स के इनबिल्ट एडिटर को बेहतर बनाने की दिशा में कदम उठाया है। अब क्रिएटर्स को वीडियो एडिट करने में और भी आसान टूल्स मिलेंगे।

by Anurag Ranjan
YouTube पर Instagram जैसे फीचर्स: शॉर्ट्स क्रिएटर्स के लिए नए टूल्स उपलब्ध
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

टेक्नोलॉजी डेस्क : YouTube ने अपने शॉर्ट्स क्रिएटर्स के लिए नए फीचर्स का ऐलान किया है, जो वीडियो एडिटिंग को और भी आसान और इंटरएक्टिव बना देंगे। अब शॉर्ट्स क्रिएटर्स बिना किसी परेशानी के अपने वीडियो को आसानी से एडिट कर सकेंगे और नई सुविधा का पूरा लाभ उठा सकेंगे। इन नए फीचर्स में एडवांस वीडियो एडिटिंग टूल्स, AI स्टिकर्स, टेम्पलेट्स और ऑटोमैटिक सिंकिंग जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

एडवांस वीडियो एडिटिंग टूल्स

YouTube ने शॉर्ट्स के इनबिल्ट एडिटर को पहले से भी बेहतर बनाने की दिशा में कदम उठाया है। अब क्रिएटर्स को वीडियो एडिट करने में और भी आसान टूल्स मिलेंगे। इसमें जूमिंग मोड, क्रॉपिंग, क्लिप रिअरेंज (क्लिप को फिर से व्यवस्थित करना) और डिलीट करने के अलावा बैकग्राउंड म्यूजिक जोड़ने और टाइम टेक्स्ट ऐड करने जैसे विकल्प भी उपलब्ध होंगे। इस नए फीचर से वीडियो एडिटिंग पहले से कहीं ज्यादा आसान और प्रभावी हो जाएगी।

टेम्पलेट्स के ऑप्शन

अब क्रिएटर्स को अपनी गैलरी से फोटो लेकर पहले से तैयार टेम्पलेट्स में ऐड करने का मौका मिलेगा। इन टेम्पलेट्स में इफेक्ट्स भी होंगे, जो वीडियो को और भी आकर्षक बना देंगे। इसके अलावा, जो टेम्पलेट आप इस्तेमाल करेंगे, उस पर ऑटोमैटिक क्रेडिट भी मिल जाएगा, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि टेम्पलेट का सही श्रेय दिया जाए। इस फीचर में इमेज स्टिकर्स का विकल्प भी होगा, जिससे आप अपनी वीडियो में अपना पर्सनल टच जोड़ सकते हैं।

AI स्टिकर्स का तड़का

YouTube पर अब AI-बेस्ड स्टिकर्स भी उपलब्ध होंगे, जो क्रिएटर्स को टेक्स्ट कमांड देने पर खुद-ब-खुद बन जाएंगे। इससे हर वीडियो में एक यूनिक स्टाइल देखने को मिलेगा। इसके साथ ही, YouTube का नया ऑटोमैटिक सिंक फीचर आपके वीडियो क्लिप्स को म्यूजिक बीट्स पर खुद-ब-खुद सेट कर देगा। इससे न सिर्फ एडिटिंग का समय बचेगा, बल्कि वीडियो भी प्रोफेशनल और आकर्षक दिखेगी।

Read Also: PM मोदी ने किया पंबन ब्रिज का उद्घाटन, जानिए इस पुल को क्यों कहा जाता है इंजीनियरिंग का चमत्कार

Related Articles