टेक डेस्क: भारत में मोबाइल का बाजार बहुत बड़ा है। यहां करोड़ों की संख्या में मोबाइल यूजर्स है। भारत में यूजर्स अपने क्लास और स्टाइल को दिखाने के लिए महंगे से महंगे मोबाइल के ब्रांड खरीदने से नहीं हिचकते। देश में बहुत जल्द ही फेस्टिव सीजन शुरू होने जा रहा है तो वही दूसरी तरफ मोबाइल कंपनियों ने भी उपभोक्ताओं को आकर्षित करने के लिए एक से बढ़कर एक ऑफर देना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल ब्रांड कंपनी Apple (iphone) ने उपभोक्ताओं की मांग को देखते हुए 12 सितंबर को iphone- 15 मोबाइल बाजार में लांच करने जा रही है। इससे पहले कंपनी अपनी ओल्ड मॉडल पर उपभोक्ताओं को भारी छूट दे रही है। उपभोक्ता फ्लिपकार्ट पर Apple फोन के विभिन्न सीरीज की खरीदारी कर सकते है।

आई फोन (Apple) के ओल्ड मॉडल पर मिल रहा है भारी छूट
फ्लिपकार्ट पर आईफोन अपने ओल्ड मॉडल iphone-13 पर बंपर डिस्काउंट उपभोक्ताओं को दे रही है। कंपनी का मानना है कि अभी तक इससे पहले इतना बड़ा डिस्काउंट नहीं दिया गया था। भारी डिस्काउंट के साथ iphone-13 सिर्फ 58,999 रुपए में मिल रहा है।
जबकि इसका बाजार में कीमत 69,990 रुपये है। लगभग 10 हजार iphone 13 अपने बेसिक price से कम में मिल रहा है। इसका अलावा कंपनी बैंक डिस्काउंट भी प्रदान कर रही है। कंपनी का कहना है कि उपभोक्ताओं को लिए यह सही अवसर है वो इस ऑफर का लाभ उठा सकते है।
यह सेल फ्लिपकार्ट पर चल रहा है। फोन की खरीदारी के लिए EMI स्कीम भी उपलब्ध है। HDFC बैंक से इस फोन को खरीदने पर 2 हजार का डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही iphone का पुराना फोन भी एक्सचेंज कर सकते है।
वहीं iphone-11 की बात करे तो यह phone लांच हुए कई वर्ष हो चुके, बावजूद इस फोन के प्रति लोगों की दीवानगी बनी हुई है। फ्लिपकार्ट पर iphone-11 64 GB के सफेद वैरिएंट पर भारी छूट दे रही है। उपभोक्ता इसे 37999 रुपये में खरीद सकते है। जबकि इस फोन का बाजार में बेसिक दाम 43900 है।
READ ALSO : आ गई SUV Honda Elevate, जानिए इसकी खूबियां और कीमत?
12 सितंबर को लांच होगा iphone-15
मोबाइल बाजार में iphone-15 लांच की चर्चा काफी दिनों से चल रही है। कई उपभोक्ता iphone-15 को खरीदने का इंतजार कर रहे है। अब बहुत जल्द ही उपभोक्ताओं के मांग को देखते हुए Apple कंपनी ने अपनी मोबाइल के लेटेस्ट फोन iphone-15 को आगामी 12 सितंबर को लांच करने जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार इस iphone 15 सीरीज की कीमत की शुरुआत 80 हजार से शुरू होगी।
मिली जानकारी के अनुसार इस बार बेस वेरिएंट में 48 MP कैमरा से लैस होगा। इससे पहले इस तरह के फीचर्स प्रो वेरिएंट मॉडल के साथ मिलता था। इस बार iphone 15 पुराने अपने सभी मॉडल और फीचर्स से अलग होगा।

