Home » IPL 2025: रियान पराग ने लगाए छह गेंदों पर छह छक्के, ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से मचाया धमाल

IPL 2025: रियान पराग ने लगाए छह गेंदों पर छह छक्के, ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से मचाया धमाल

कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 206 रन बनाए थे। जवाब में राजस्थान की शुरुआत खराब रही और टीम ने शुरुआती पांच विकेट जल्दी गंवा दिए।

by Anurag Ranjan
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

स्पोर्ट्स डेस्क: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ तूफानी बल्लेबाज़ी का शानदार नमूना पेश किया। उन्होंने लगातार छह गेंदों पर छह छक्के जड़कर क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचित कर दिया। हालांकि ये सभी छक्के एक ही ओवर में नहीं आए, लेकिन उनका अंदाज़ हर किसी को हैरान कर गया।

कैसे किया पराग ने यह कारनामा?

रियान पराग ने मोइन अली के एक ओवर में लगातार पांच छक्के लगाए और फिर अगले ओवर में वरुण चक्रवर्ती की पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर छह गेंदों पर छह छक्कों का कारनामा पूरा किया।

बड़े लक्ष्य का पीछा कर रही थी राजस्थान रॉयल्स

कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 206 रन बनाए थे। जवाब में राजस्थान की शुरुआत खराब रही और टीम ने शुरुआती पांच विकेट जल्दी गंवा दिए। इस मुश्किल स्थिति में रियान पराग ने मोर्चा संभाला और अकेले दम पर पारी को आगे बढ़ाया।

12 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर था 102/5 और पराग 45 रन बनाकर खेल रहे थे। उनके साथ शिमरन हेटमायर क्रीज पर मौजूद थे।

ओवर बाय ओवर: छह गेंद, छह छक्के

मोइन अली का ओवर (12वां ओवर):

12.2: स्क्वॉयर लेग के ऊपर छक्का और फिफ्टी पूरी
12.3: लॉन्ग ऑन के ऊपर शानदार छक्का
12.4: डीप बैकवर्ड स्क्वॉयर लेग की दिशा में छक्का
12.5: लॉन्ग ऑन के ऊपर फ्लैट छक्का
12.6: लॉन्ग ऑफ पर शानदार पावर हिटिंग से छक्का

वरुण चक्रवर्ती का 14वां ओवर

13.2: हेटमायर ने सिंगल लिया, पराग ने रिवर्स हिट से छक्का जड़ दिया

इस तरह रियान पराग ने लगातार छह गेंदों पर छह छक्के लगाकर इतिहास रच दिया।

नहीं दिला सके टीम को जीत

रियान पराग ने 45 गेंदों में 95 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। वह छक्का लगाकर शतक पूरा करने के प्रयास में बाउंड्री पर कैच आउट हो गए। राजस्थान रॉयल्स मात्र 1 रन से यह मुकाबला हार गई।

केकेआर ने 206 रन बनाए थे और राजस्थान की टीम 205 रन ही बना सकी। वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा और मोइन अली ने कोलकाता के लिए दो-दो विकेट लिए और टीम को प्लेऑफ की दौड़ में बनाए रखा।

Read Also: RCB ने CSK को रोमांचक मुकाबले में हराया, 2 रन से जीत हासिल की

Related Articles