Home » J & K Encounter : जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों व आतंकवादियों में मुठभेड़

J & K Encounter : जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों व आतंकवादियों में मुठभेड़

by Rakesh Pandey
J & K Encounter Security Forces And Terrorists
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सेंट्रल डेस्क :  J & K Encounter Security Forces And Terrorists : जम्मू-कश्मीर में बुधवार यानी 28 अगस्त को रात से ही तीन जिलों में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई है। राजौरी, कुपवाड़ा और पुंछ में सेना ने आतंकियों के नापाक मंसूबों पर पानी फेरते हुए उनके खिलाफ ऑपरेशन की शुरुआत की है। वहीं राजौरी के खेड़ी मोहरा लाठी और दंथल इलाके में बुधवार देर रात एनकाउंटर शुरू हुआ। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकियों के साथ मुठभेड़ की पुष्टि की है।

J & K Encounter Security Forces And Terrorists : बारिश की वजह से मुश्किल होता जा रहा सर्च ऑपरेशन

कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने बुधवार शाम वास्तविक नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम किया है। यहां भी आतंकियों संग एनकाउंटर हुआ है और उन्हें ढेर किया गया है। कुपवाड़ा में एलओसी पर दो जगह घुसपैठ की कोशिश की गई, जिसे सुरक्षाबलों ने नाकाम किया। अब दोनों ही लोकेशन पर घुसपैठियों की तलाश चल रही है। हालाकि लगातार हो रही बारिश की वजह से सर्च ऑपरेशन मुश्किल होता जा रहा है। मौसम ठीक होते ही सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया जाएगा।

J & K Encounter Security Forces And Terrorists : राजौरी में दो-तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया है कि 28 अगस्त को रात 9.30 बजे सुरक्षाबलों ने खेड़ी मोहरा लाठी और दंथल क्षेत्र के इलाकों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान लगभग 11.45 बजे आतंकियों से संपर्क स्थापित हुआ। फिर खेड़ी मोहरा इलाके के पास आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई। सूत्रों ने बताया है कि इलाके में सुबह 6 बजे तक रुक-रुक कर फायरिंग हुई है। दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका जताई गई है। फिलहाल इलाके को घेर लिया गया है।

J & K Encounter Security Forces And Terrorists : कुपवाड़ा में तीन आतंकी ढेर

गुरुवार को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के कुमकाडी इलाके और तंगधार सेक्टर में दो घुसपैठ विरोधी अभियानों में तीन आतंकवादी मारे गए हैं। वहीं सेना ने कहा कि चल रहे घुसपैठ रोधी अभियान में कुमकाडी इलाके में दो आतंकियों का शव और तंगधार इलाके में एक आतंकी का शव देखा गया है।

वहीं जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भी सेना के जवानों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है। यहां सिंधरा इलाके में हुई मुठभेड़ में सेना को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। सेना को आतंकियों से मुठभेड़ के बाद चीन में बने 6 ग्रेनेड बरामद हुए हैं। फिलहाल इन्हें अपने कब्जे में ले लिया गया है। माना जा रहा है कि चीन के जरिए इन हथियारों को पाकिस्तान को दिया गया होगा और फिर पाकिस्तान ने आतंकियों को इन्हें थमाकर सीमा के इस पार दहशत फैलाने के लिए भेजा होगा।

Read Also-Jamshedpur Honeytrap : मुंबई के कारोबारी को जमशेदपुर की युवती ने हनी ट्रैप में फंसाया, 50 लाख वसूले

Related Articles