Home » JAC Board Exam : मैट्रिक व इंटर बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में बनाए जाएंगे 106 परीक्षा केंद्र, जैक के निर्देश पर सेंटर निर्धारण की प्रक्रिया शुरू

JAC Board Exam : मैट्रिक व इंटर बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में बनाए जाएंगे 106 परीक्षा केंद्र, जैक के निर्देश पर सेंटर निर्धारण की प्रक्रिया शुरू

JAC Board Exam : मैट्रिक की परीक्षा के लिए 71 परीक्षा केंद्र जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 35 परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा।

by Dr. Brajesh Mishra
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : झारखंड एकेडमिक काउंसिल की मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा‎ 3 फरवरी 2026 से शुरू होनी है। इसकाे लेकर झारखंड अधिविद परिषद ने सभी जिलाें के जिला शिक्षा पदाधिकारियाें से केंद्राें की सूची तैयार कर 12 दिसंबर तक उपलब्ध कराने काे कहा है। मिली जानकारी के अनुसार विभाग की ओर से यह प्रक्रिया शुरू भी कर दी गयी है। इंटर व मैट्रिक के लिए अलग अलग केंद्र बनाए जा रहे हैं।

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस बार बहरागाेड़ा डिग्री काॅलेज में केंद्र नहीं बनाया जाएगा। इसकी जगह पास के किसी प्लस टू स्कूलाें काे केंद्र बनाया जाएगा। विभाग का कहना है कि सूची तैयार हाेने के बाद परीक्षा केंद्र‎चयन समिति की बैठक हाेगी और उसकी स्वीकृति के बाद केंद्राें की सूची जैक काे भेज दी जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार मैट्रिक की परीक्षा के लिए 71 परीक्षा केंद्र जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 35 परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। हालांकि इस पर अंतिम मुहर केंद्रचयन समिति ही लगाएगी।

केंद्र के लिए उन्हीं स्कूलाें व काॅलेजाें को चुना जा रहा है जिन्हें पिछले साल केंद्र बनाया गया था। केंद्र चयन में सीसीटीवी कैमरे वाले स्कूलाें काे प्राथमिकता दी जा रही है। क्याेंकि जैक के निर्देश के तहत परीक्षा सीसीटीव कैमरे की निगरानी में हाेगी।

सिपाही भर्ती परीक्षा अगले महीने जिले में 84 केंद्र

झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा आयोजति होने वाली परीक्षा झारखण्ड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के लिए लिखित परीक्षा दिसंबर 2025 में आयोजन होने वाली हैं। इसके लिए जमशेदपुर में कुल 84 केंद्र बनाया गया है। केंद्राें की सूची तैयार कर ली गयी है। मिली जानकारी के अनुसार इस परीक्षा में जमशेदपुर के केंद्र पर करीब 40 हजार परीक्षार्थी शामिल हाेंगे। यह परीक्षा जमशेदपुर समेत कुल 6 जिलों में होनी है। जिसमें रांची, देवघर, दुमका, बोकारो एवं धनबाद प्रमुख हैं। परीक्षा ऑफलाइन यानि ओएमआर सीट पर ली जाएगी। हालांकि अभी परीक्षा की फाइनल तिथि जारी नहीं हुई है।

Read Also: Jharkhand Board Exam 2026 Date Sheet : झारखंड बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 3 फरवरी से 10वीं व 12वीं की परीक्षा, देखें पूरा Exam Schedule

Related Articles