Home » JAC 12th Result 2025 :  जैक बोर्ड इंटर का परीक्षाफल घोषित, साइंस में 79.26 और कॉमर्स में 91.92 प्रतिशत स्टूडेंट सफल

JAC 12th Result 2025 :  जैक बोर्ड इंटर का परीक्षाफल घोषित, साइंस में 79.26 और कॉमर्स में 91.92 प्रतिशत स्टूडेंट सफल

by Mujtaba Haider Rizvi
jharkhand-health-minister
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi : जैक बोर्ड (Jharkhand) इंटर का परीक्षा फल घोषित कर दिया गया है। परीक्षा फल की घोषणा शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने की। विज्ञान संकाय में 79.26 प्रतिशत और कॉमर्स में 91.92 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं। विज्ञान में 98 हजार 634 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 78 हजार 186 छात्र पास हुए हैं। कॉमर्स में 22 हजार 66 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें से 2285 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।

साइंस में 58 हजार 720 छात्र प्रथम श्रेणी में, 19 हजार 383 छात्र द्वितीय श्रेणी में और 63 छात्र तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं।
इंटर कॉमर्स में 12 हजार 829 छात्र प्रथम श्रेणी में 7 हजार 234 छात्र द्वितीय श्रेणी और 722 छात्र तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं।

Read Also- JAC 12th Result 2025 : जैक बोर्ड इंटर साइंस में धनबाद की अंकिता दत्ता व कॉमर्स में चाईबासा की रेशमी कुमारी बनीं झारखंड टॉपर

Related Articles