Home » Chaibasa News: जगन्नाथपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल, घायल बच्चे को नहीं मिला समय पर इलाज

Chaibasa News: जगन्नाथपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल, घायल बच्चे को नहीं मिला समय पर इलाज

ड्यूटी में डॉक्टर शनिवार से गायब, डीसी के आदेश की उड़ रही धज्जियां।

by Rajeshwar Pandey
Doctor absent from duty since Saturday, DC’s orders openly violated
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला स्वास्थ्य विभाग एक बार फिर सुर्खियों में आया है, इस बार जगन्नाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मामला सामने आया है। जहां पश्चिमी सिंहभूम जिला के उपायुक्त के आदेश के धज्जियां उड़ते हुए पिछले दो दिनों से डॉक्टर गायब हैं, मरीज परेशान हैं।

जानकारी के अनुसार जगन्नाथपुर के शिव मंदिर टोला निवासी श्याम करुवा के दस वर्षीय पुत्र सम्राट करुवा सोमवार सुबह छत पर पतंग उड़ाने के दौरान संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

डॉक्टर गायब, मरीज परेशान

घायल सम्राट करुवा को परिजन ने जगन्नाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर गए, लेकिन काफी देर तक डॉक्टर के न आने पर वह घायल अवस्था में अस्पताल में ही पड़ा रहा। घायल बच्चे के परिजनों ने डॉक्टर के न रहने पर काफी देर हो हल्ला कर परेशान होकर निजी गाड़ी से 18 किलोमीटर दूर टाटा स्टील के नोवामुंडी अस्पताल में भर्ती किया।

इसी तरह बीच कोचड़ा गांव की एक सहिया मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हो गई। उसे भी इलाज के लिए जगन्नाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। डॉक्टर के अभाव में फोर्थ ग्रेड कर्मचारियों द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया, लेकिन रेफर करने के लिए चिकित्सक न होने के कारण वह अस्पताल में ही तड़पती रही।

मौके पर कोई भी डाक्टर तैनात नहीं, सभी डॉक्टर अनुपस्थित

इसके बाद इसकी सूचना अनुमंडल पदाधिकारी महेंद्र छोटन को दी। जिसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर अंचल अधिकारी मनोज मिश्रा ने जगन्नाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आकर जायजा लिया। इस पर उन्होंने देखा की मौके पर कोई भी डाक्टर तैनात नहीं थे सभी डॉक्टर अनुपस्थित पाए गए। अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी जयंत कुमार को फोन करने पर उन्होंने बताया कि मैं 5 दिन की छुट्टी लेकर आया हूं वही डॉ बृजमोहन हेस्सा का स्तांतरण मझगाँव हो गया। एक डेंटल डॉक्टर प्रतिभा कुमारी सप्ताह में तीन दिन आती है। आयुष डॉक्टर इकबाल फील्ड पर निकले थे।

अस्पताल में एक भी डॉक्टर ना होने पर उठे सवाल

ऐसे में सवाल उठता है कि इतने बड़े अस्पताल में एक भी डॉक्टर ना होना बहुत बड़ा लापरवाही है अगर चिकित्सा प्रभारी छुट्टी में थे, तो सिविल सर्जन के द्वारा क्या दूसरे डॉक्टर की प्रतिनियुक्ति की गई थी अगर की गई थी तो एक भी डॉक्टर क्यों नहीं थे अगर प्रति नियुक्ति नहीं की गई थी। इसका जिम्मेदार कौन? अब देखना है कि स्वास्थ्य विभाग इस पर क्या ठोस कदम उठाती है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से की मांग

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अस्पताल में जल्द से जल्द डॉक्टरों की नियुक्ति कर आम जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

डीसी के आदेश की भी उड़ रही धज्जी

पश्चिमी सिंहभूम जिला के उपायुक्त चंदन कुमार ने नगर परिषद चुनाव और मैट्रिक इंटर परीक्षा को लेकर सरकार के तमाम विभागों में छुट्टी को रद्द कर दिया हैं। लेकिन जगन्नाथपुर स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक जंयत कुमार बिना आवेदन के छुट्टी पर चले जाने से कई सवाल खड़े हो रहा है। डॉक्टर ने मौखिक छुट्टी लिया। अब देखना है कि विभाग इस पर क्या कार्रवाई करता है।

कारण बताओं नोटिस जारी किया जाएगा: सिविल सर्जन

पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला के सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. भारती गोरेती मिंज ने कहा कि उपयुक्त ने मैट्रिक, इंटर परीक्षा और नगर परिषद चुनाव को लेकर छुट्टी रद्द किया हैं फिर भी जगन्नाथपुर स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक जंयत कुमार छुट्टी पर गए। इसके लिए उन्हें कारण बताओं नोटिस जारी किया जाएगा इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Read Also: RANCHI NEWS: निकाय चुनाव में आचार संहिता उल्लंघन का आरोप, भाजपा ने राज्य निर्वाचन आयोग में की शिकायत

Related Articles