Home » Jamshedpur News : जमशेदपुर के को-ऑपरेटिव कॉलेज में मनाया गया विश्व हिंदी दिवस, विशिष्ट व्याख्यान का हुआ आयोजन

Jamshedpur News : जमशेदपुर के को-ऑपरेटिव कॉलेज में मनाया गया विश्व हिंदी दिवस, विशिष्ट व्याख्यान का हुआ आयोजन

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur News today
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के हिंदी विभाग ने विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर एक विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया है। यह कार्यक्रम शनिवार को आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ अमर सिंह ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने हिंदी को रोजगार की भाषा बनने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने हिंदी के भविष्य पर चर्चा करते हुए कहा कि यदि हिंदी को रोजगार से नहीं जोड़ा गया तो इस भूमंडलीकरण के दौर में यह भाषा पिछड़ जाएगी। हिंदी कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर डॉ सुधीर सुमन ने वर्तमान संदर्भ में हिंदी भाषा और साहित्य विषय पर अपनी बात रखी।

उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाषा का प्रसार तभी तक होता रहेगा जब तक वह आम लोगों की भाषा रहेगी। भाषा को विशिष्ट और क्लिष्ट बनाने पर उसकी व्यापकता कम हो जाएगी। हिंदी भाषा के विकास में हिंदी के विद्यार्थियों की भूमिका अहम होती है। अतः उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वह अधिक से अधिक किताबें खरीदें और उन्हें पढ़ें।

इसके साथ ही स्नातकोत्तर के पाठ्यक्रम में सम्मिलित शोध कार्य में वे क्षेत्रीय साहित्यकारों पर शोध करें। धन्यवाद ज्ञापन विभागाध्यक्ष डॉ पुष्पा सिंह ने किया। इनके अतिरिक्त कार्यक्रम में विभाग की अध्यापिकाएं डॉ प्रियंका सिंह, डॉ सबिता पॉल समेत छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Read Also- Chaibasa News : चाईबासा में पूर्व राज्यसभा सदस्य ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बोले- काम के अधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस चलाएगी मनरेगा बचाओ संग्राम

Related Articles