Jamshedpur : जमशेदपुर के बिरसानगर जोन नंबर एक बी में एक युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला किया गया है। घटना सरस्वती शिव मंदिर स्कूल के पास श्मशान मैदान की है। घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है। बताते हैं कि कुछ युवक यहां अड्डे बाजी कर रहे थे। युवक यहां नशा कर रहे थे। इसी दौरान दो युवकों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। तभी एक युवक ने चापड़ निकाल कर दूसरे युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में राहुल यादव नामक युवक घायल हुआ है।

घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। बताया जा रहा है कि हमला करने वाला युवक धनंजय गोराई है। बताते हैं कि नशा करने के दौरान ही दोनों युवकों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और मारपीट शुरू हो गई।
इस घटना के बाद घायल युवक को इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे एमजीएम अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। इसके बाद एंबुलेंस से घायल को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। यहां इमरजेंसी में उसका इलाज चल रहा है। परिजनों का कहना है कि उन्हें घायल से मिलने नहीं दिया जा रहा।
Read Also: Palamu Crime: चलती बाइक में आग लगने के बाद युवक ने कूद कर बचाई जान

