Home » Jamshedpur Crime : बर्मामाइंस में लोकल ट्रेलर ओनर यूनियन के अध्यक्ष पर फिर हमला

Jamshedpur Crime : बर्मामाइंस में लोकल ट्रेलर ओनर यूनियन के अध्यक्ष पर फिर हमला

Jamshedpur Crime : मंगलवार को मारपीट कर किया गया था घायल, बुधवार को हुए हमले का वीडियो हुआ वायरल

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur Burmamines crime where local trailer owners union president was attacked again
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के बर्मामाइंस में स्थानीय वाहन चालकों के आंदोलन से माहौल गरमा गया है। बुधवार की सुबह लोकल ट्रेलर ओनर यूनियन के अध्यक्ष जय किशोर सिंह पर एक बार फिर हमला किया गया। बताते हैं कि जय किशोर सिंह पूर्व घोषित हड़ताल को लेकर धरना स्थल पर पहुंचे थे। तभी लाठी डंडे से लैस होकर कई युवक पहुंचे और उन पर हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात को भी बर्मामाइंस स्थित यूनियन कार्यालय के पास जय किशोर सिंह के साथ मारपीट की गई थी। जय किशोर सिंह ने बताया कि रात को लगभग 20 युवक आए थे और इन लोगों ने मारपीट की थी। इस घटना में जय किशोर सिंह गंभीर रूप से घायल हुए थे। उनके सर में चोट लगी थी। उन्होंने एमजीएम अस्पताल में अपना इलाज कराया था। बुधवार को उनकी हड़ताल प्रस्तावित थी और इसी को लेकर वह बर्मामाइंस में धरना स्थल पर पहुंचे थे।

यहां उन पर फिर युवकों ने हमला किया और मारपीट की। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में युवक डंडों से यूनियन लीडर को पीटते देखे जा रहे हैं।

Read Also: Jamshedpur Crime : यूनियन अध्यक्ष पर हमला, चक्का जाम आंदोलन दबाने की साजिश का लगा इल्जाम

Related Articles

Leave a Comment