Home » Jamshedpur Crime: गोविंदपुर में संपत्ति विवाद में घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट, 10 हजार रुपए भी लूट ले गए

Jamshedpur Crime: गोविंदपुर में संपत्ति विवाद में घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट, 10 हजार रुपए भी लूट ले गए

घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

by Mujtaba Haider Rizvi
जमशेदपुर में महिला पर हमला
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : गोविंदपुर थाना क्षेत्र के फेस टू नारायणी परिसर में संपत्ति विवाद में एक घर में घुसकर कुछ लोगों ने महिला के साथ मारपीट की है। साथ ही अटैची खोलकर वहां से 10 हजार रुपए नकदी भी लूट ले गए हैं। इस मामले में पीड़िता के आवेदन पर पुलिस ने टेल्को थीम पार्क के रहने वाले आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

रविवार को पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। गोविंदपुर थाने में यह केस विनीता कुमारी श्रीवास्तव ने दर्ज कराया है। मामले में टेल्को के थीम पार्क की रहने वाली अंजनी मल्लिक, छोटा गोविंदपुर के पटेल नगर की रहने वाली कांता देवी और गोविंदपुर चटर्जी कॉलोनी की रहने वाली रचना सिंह के अलावा संजय सिंह को भी आरोपी बनाया गया है। कुछ अज्ञात के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज हुई है।

आधी रात को महिला के घर बोला धावा

अभिनेता कुमारी श्रीवास्तव ने पुलिस को बताया है कि 7 मार्च की आधी रात को यह लोग विनीता के घर में घुस गए और विनीता के साथ मारपीट की। गाली गलौज भी की। अटैची में रखे रुपए लूट लिए और जान से मारने की धमकी भी थी। गोविंदपुर थाना प्रभारी का कहना है कि यह संपत्ति विवाद का मामला है। इसी को लेकर यह घटना हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read also Tatanagar Rail News: अब राखामाइन्स स्टेशन पर ठहरने लगी उत्कल एक्सप्रेस, सांसद ने दिखाई हरी झंडी

Related Articles

Leave a Comment