Jamshedpur : जमशेदपुर में डीसी कर्ण सत्यार्थी ने मंगलवार को कीताडीह स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। डीसी ने ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। ईवीएम के अलावा वीवीपैट मशीनों को भी देखा गया। ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के रख-रखाव का भी आकलन किया गया। डीसी कर्ण सत्यार्थी ने बताया कि ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखा गया है। सीसीटीवी कैमरे चल रहे हैं या नहीं।
सुरक्षा में लापरवाही बरती गई तो होगी कार्रवाई
इनका वीडियो रिकॉर्ड हो रहा है या नहीं। इसकी समीक्षा की गई है। निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार लगातार नियमित अंतराल पर ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेना जरूरी है। डीसी ने ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा में तैनात लोगों को हिदायत दी कि किसी भी तरह की ढिलाई या असावधानी नहीं बरती जाए। सीसीटीवी कैमरे लगातार कार्यशील रहें और इनका रिकॉर्डिंग बैकअप भी होता रहे। इसकी नियमित जांच जरूरी है। वेयरहाउस में दैनिक निरीक्षण, रजिस्टर और लॉग बुक संधारण की कवायद भी पारदर्शी और अपडेट रहे। किसी भी हालत में कोई अनाधिकृत प्रवेश नहीं होने पाए। डीसी ने सुरक्षा व्यवस्था की नियमित ऑडिट कर रिपोर्टिंग की समीक्षा पर जोर दिया।
ईवीएम वेयरहाउस की उच्च स्तरीय निगरानी जरूरी
उन्होंने कहा कि ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए उच्च स्तरीय निगरानी जरूरी है। ईवीएम वेयरहाउस के निरीक्षण के मौके पर राजनीतिक दलों के लोगों को भी ले जाया जाता है। निरीक्षण के मौके पर डीसी के साथ राजनीतिक दल के लोग भी मौजूद थे।

