Jamshedpur : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में सोमवार को पूर्वी सिंहभूम जिला अनुकम्पा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुल चार मामलों को समिति के सामने पेश किया गया। इन पर विस्तार से मंथन किया गया।
समिति की अनुशंसा के बाद स्वर्गीय देवचारण भगत की पुत्री महिमा भगत को तृतीय वर्ग पद पर अनुकम्पा नियुक्ति देने का अनुमोदन प्रदान किया गया। यह निर्णय सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद लिया गया।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने साहिल सुंडी और वेदप्रकाश राय को नियुक्ति पत्र दिए गए। इस मौके पर उपायुक्त ने नव नियुक्त कर्मियों को शुभकामना देते हुए कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।
मीटिंग में संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं जिला अनुकम्पा समिति के सदस्य उपस्थित रहे। यह मीटिंग जमशेदपुर डीसी आफिस में आयोजित की गई।
Read Also: Jamshedpur News : मातृभाषा में ही व्यक्त हो पाती हैं हृदय की बातें : डॉ. अशोक कुमार झा

