Home » Jamshedpur Murder: DD बार के बाहर चाकूबाजी में घायल हिमांशु की TMH में मौत, बिष्टुपुर थाने पर हंगामे के बाद रीगल गोलचक्कर को कर दिया जाम, हो रहा बवाल, पुलिस फोर्स तैनात

Jamshedpur Murder: DD बार के बाहर चाकूबाजी में घायल हिमांशु की TMH में मौत, बिष्टुपुर थाने पर हंगामे के बाद रीगल गोलचक्कर को कर दिया जाम, हो रहा बवाल, पुलिस फोर्स तैनात

घटना में अब चलेगा हत्या का मामला, केस में जोड़ी जाएंगी कत्ल की धाराएं

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Jamshedpur : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन पब एंड बार के बाहर शनिवार की रात हुई चापड़ बाजी में घायल हिमांशु की मौत हो गई है। हिमांशु का इलाज टीएमएच में चल रहा था, जहां सोमवार की शाम उसने दम तोड़ दिया।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
हिमांशु की हत्या के बाद बिष्टुपुर का रीगल गोलचक्कर जाम कर परिजनों का प्रदर्शन

हिमांशु की हत्या के बाद बिष्टुपुर का रीगल गोलचक्कर जाम कर परिजनों का प्रदर्शन

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

इस मामले में एक अन्य घायल प्रत्यूष का अभी इलाज चल रहा है। हिमांशु की हत्या के बाद बिष्टुपुर में तनाव है। इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। टीएमएच में भी पुलिस तैनात कर दी गई है। हिमांशु के परिजन और क्षत्रिय समाज के लोग करणी सेना के पदाधिकारियों के साथ बिष्टुपुर थाना पहुंचे। यहां जमकर बवाल हुआ। इसके बाद परिजनों ने रीगल गोलचक्कर जाम कर दिया है। परिजनों की मांग है कि हिमांशु के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। परिजनों को समझा कर जाम खत्म कराने की कोशिश की जा रही है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
बिष्टुपुर इलाके में तैनात पुलिस फोर्स

बिष्टुपुर इलाके में तैनात पुलिस फोर्स

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

हिमांशु की मौत के बाद यह मामला अब हत्या का हो गया है। इस मामले में भाजपा नेता व बार के मालिक नीरज सिंह समेत 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जिन लोगों को नामजद किया गया है, उनमें डबल डाउन बार के मालिक भाजपा नेता नीरज सिंह के अलावा एक अन्य ओनर विजय कुमार, सरायकेला गम्हरिया के धतकीडीह गांव के रहने वाले सोनू राम सरदार उर्फ सोनू मंडल, इसी गांव का रहने वाला विश्वनाथ मंडल, राहुल, राज लोहार, अमित लोहार, अर्जुन लोहार, गणेश लोहार, गणेश लोहार, जमशेदपुर के घाघीडीह इलाके के रहने वाले लखन मार्डी के नाम भी शामिल हैं।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
हिमांशु की हत्या के बाद बिष्टुपुर के रीगल गोलचक्कर पर प्रदर्शन कर रहे परिजन

हिमांशु की हत्या के बाद बिष्टुपुर के रीगल गोलचक्कर पर प्रदर्शन कर रहे परिजन

इस घटना में पुलिस ने घटनास्थल से ही सोनू राम सरदार और राज लोहार को गिरफ्तार कर लिया था। उनके पास से घटना में प्रयुक्त चापड़ भी बरामद हुआ है।

बिष्टुपुर में रीगल गोलचक्कर

बिष्टुपुर में रीगल गोलचक्कर

हिमांशु की हत्या के बाद शहर में तनाव फैल गया है। क्षत्रिय संघ और करणी सेना के पदाधिकारी नाराज हैं। लोगों की मांग है की हत्यारोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। बताया जा रहा है कि शनिवार की रात बार के अंदर भी मारपीट हुई थी। बिष्टुपुर थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार शनिवार की शाम 6:00 बजे से झगड़ा शुरू हुआ था जो देर रात तक चला था।

Read also – Jamshedpur DD bar Case : DD बार के सामने पुलिस की गाड़ी से खींचकर दो युवकों पर जानलेवा हमला करने के मामले में भाजपा नेता नीरज सिंह समेत 10 लोगों पर FIR

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Related Articles