Home » Jamshedpur News : टाटा मुख्य अस्पताल गेट पर सिक्योरिटी गार्डों की गुंडागर्दी, मरीज को लेने जा रहे युवक को मिल कर पीटा

Jamshedpur News : टाटा मुख्य अस्पताल गेट पर सिक्योरिटी गार्डों की गुंडागर्दी, मरीज को लेने जा रहे युवक को मिल कर पीटा

Jamshedpur News : बाइक अंदर नहीं ले जाने देने को लेकर हुआ विवाद, बिष्टुपुर थाना पहुंचा मामला

by Mujtaba Haider Rizvi
Security guards assaulting youth at Tata Main Hospital gate in Jamshedpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) के मुख्य गेट पर तैनात एसआइएस कंपनी के सुरक्षा कर्मियों ने एक मरीज के बेटे के साथ जमकर मारपीट की। कई गार्डों ने मिल कर युवक को जमकर पीटा। पूरी घटना का वीडियो किसी ने बना लिया है। यह वीडियो वायरल कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बेटा उन्हें लेने अंदर जा रहा था। पहले तो बाइक सवार युवक को सुरक्षा कर्मियों ने गेट पर रोक कर हेलमेट पहनने को कहा। इस पर युवक रुक गया और निकाल कर उसने हेलमेट पहन लिया। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने कहा कि बाइक को अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। इस पर युवक ने कहा कि उसके पिता बीमार हैं। डिस्चार्ज हुए हैं। उन्हें ले कर जाने दीजिए। इस पर सुरक्षा कर्मी तैयार नहीं हुए। युवक का कहना है कि बातचीत में हुए सुरक्षा कर्मी नाराज हो गए और उन्होंने युवक को ठेल कर मारपीट शुरू कर दी। पांच-छह कर्मियों ने मिल कर युवक को जमकर पीटा। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची तब जाकर मामला शांत हुआ। इसके बाद पीड़ितों ने जाम लगा दिया था।

पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया और माहौल को शांत कराया। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।

Read Also: Jamshedpur News : रामनवमी के लिए घाटों पर तैनात की रहेगी विशेष टीम, जानें केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति ने किए और कितने फैसले

Related Articles

Leave a Comment