
जमशेदपुर : श्रावण मास के अंतिम और चौथे सोमवार को जमशेदपुर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। सुबह भोर से ही शहर हर-हर महादेव और बम-बम भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा। प्रमुख शिव मंदिरों में तड़के से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी। भक्तों ने कतार में खड़े होकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
सुबह पूजा-अर्चना शुरू होते ही मंदिर परिसरों और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ गई। भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए भक्त अपनी बारी का इंतजार करते हुए लंबी कतारों में खड़े रहे। मंदिरों के बाहर भी श्रद्धालुओं की कतारें देखी गईं। देखें LIVE तस्वीरें

परम हंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर, बिष्टुपुर में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु

कदमा स्थित रंकिनी मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ भोलेनाथ की पूजा करते भक्त

बिष्टुपुर के कचहरी बाबा मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करते श्रद्धालु

साकची स्थित शीतला मंदिर में भोलेनाथ के दर्शन और पूजा के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

साकची के मनोकामना मंदिर में भगवान शिव की आराधना करते श्रद्धालु

साकची स्थित मनोकामना मंदिर का भव्य मुख्य प्रवेश द्वार

कदमा स्थित रंकिनी मंदिर का भव्य दृश्य

साकची स्थित शीतला मंदिर का भव्य मुख्य दृश्य

कदमा स्थित रंकिनी मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ भोलेनाथ की पूजा करते भक्त

