Home » Jamshedpur News : जमशेदपुर में अनुसूचित जाति कल्याण योजनाओं की समीक्षा, आयोग सदस्य लव कुश कुमार ने दिए सख्त निर्देश

Jamshedpur News : जमशेदपुर में अनुसूचित जाति कल्याण योजनाओं की समीक्षा, आयोग सदस्य लव कुश कुमार ने दिए सख्त निर्देश

Jamshedpur News : लव कुश कुमार ने कहा कि ग्रामीणों, गरीबों, किसानों, मजदूरों और समाज के अंतिम व्यक्ति तक बिना किसी बाधा के योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रत्येक सरकारी सेवक का नैतिक दायित्व है।

by Mujtaba Haider Rizvi
Review Meeting on Scheduled Caste Welfare Schemes in Jamshedpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले में अनुसूचित जाति समुदाय के कल्याण के लिए संचालित सरकारी योजनाओं की प्रगति को लेकर एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य लव कुश कुमार ने की।

बैठक में शिक्षा, छात्रवृत्ति, आवास, स्वरोजगार, सामाजिक सुरक्षा, अत्याचार निवारण और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई। आयोग सदस्य ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं का लाभ समयबद्ध, पारदर्शी तरीके से वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचे और लाभुक चयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।

गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकारी सेवक का दायित्व

लव कुश कुमार ने कहा कि ग्रामीणों, गरीबों, किसानों, मजदूरों और समाज के अंतिम व्यक्ति तक बिना किसी बाधा के योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रत्येक सरकारी सेवक का नैतिक दायित्व है। जवाबदेह प्रशासन से ही सरकार की छवि मजबूत होती है।

शिक्षा की गुणवत्ता सुधार पर रहा विशेष जोर

उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता सुधार पर विशेष जोर देते हुए शत-प्रतिशत नामांकन, ड्रॉपआउट रोकने, जर्जर स्कूल भवनों की मरम्मत, शिक्षक-छात्र अनुपात में सुधार और अभिभावकों की भागीदारी बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों के सत्यापन, फर्जी मनरेगा जॉब कार्ड पर कार्रवाई और कृषि व श्रमिक कल्याण विभागों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत बताई।

बैठक में शामिल रहे ये अधिकारी

बैठक में उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान, एसडीएम धालभूम अर्णव मिश्रा, एनईपी निदेशक संतोष गर्ग, सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल, डीटीओ धनंजय, एडीएम एसओआर राहुल जी आनंद, डीएसपी मुख्यालय सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

उप विकास आयुक्त ने आयोग को आश्वस्त किया कि निर्देशों के आलोक में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।

Read Also: Jamshedpur Education News: MBNS इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन में बीएड के नए सत्र के लिए हुई फ्रेशर पार्टी

Related Articles

Leave a Comment