Home » Jamshedpur News: जमशेदपुर में ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, जानें क्यों हुआ हादसा

Jamshedpur News: जमशेदपुर में ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, जानें क्यों हुआ हादसा

सिदयू सोय रोजाना की तरह शौच के लिए निकले थे। तभी ट्रेन आ गई। वह पटरी पार कर रहे थे। तभी ट्रेन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur train accident elderly death
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर में ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध सिदयू सोय की मौत हो गई है। घटना मंगलवार की है। बताते हैं कि सिदयू सोय रोजाना की तरह शौच के लिए निकले थे। तभी ट्रेन आ गई। वह पटरी पार कर रहे थे। तभी ट्रेन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

मौके पर ही सिदयू सोय की मौत हो गई। बताते हैं की ट्रेन की रफ्तार इतनी तेज थी कि सिदयू सोय को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए। घटना की सूचना सुंदर नगर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Read Also: Jamshedpur Tata Motors : रोजगार को लेकर टाटा मोटर्स के खिलाफ फूटा मजदूर नेताओं का गुस्सा, कर दिया गेट जाम

Related Articles

Leave a Comment