Jamshedpur : टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड( टाटा स्टील UISL) ने साकची वाटर वर्क्स में क्लोरीन डाइऑक्साइड प्लांट का मंगलवार को उद्घाटन किया। इस प्लांट के चालू हो जाने से लौह नगरी में वाटर ट्रीटमेंट के ढांचे को मजबूती मिलेगी। इससे वॉटर ट्रीटमेंट पहले से अधिक बेहतर तरीके से हो सकेगा और शहर के लोगों को बेहतरीन शुद्ध पानी की सप्लाई की जाएगी।
कॉरपोरेट सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट डीबी सुंदर रामम ने किया उद्घाटन
क्लोरीन डाइऑक्साइड प्लांट का उद्घाटन टाटा स्टील कॉरपोरेट सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट डीबी सुंदर रामम ने किया। इस मौके पर टाटा स्टील यूआईएसएल के एमडी एके भटनागर, टाटा स्टील यूटिलिटीज सर्विसेज श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडे आदि मौजूद रहे।
जल शोधन की दक्षता को बढ़ाएगा नया क्लोरीन प्लांट
टाटा स्टील के अधिकारियों ने बताया कि क्लोरीन डाइऑक्साइड जल शोधन दक्षता को बढ़ाती है। इस प्लांट के लग जाने से पानी पूरी तरह से उपचारित हो जाएगा और यह पानी लोगों के पीने के लिए काफी फायदेमंद रहेगा।
पारंपरिक क्लोरीन गैस के जरिए वॉटर ट्रीटमेंट करने से काफी जोखिम रहता था। अब यह नए प्लांट से बेहतर तरीके उन्नत तकनीक से पानी को शुद्ध किया जाएगा। टाटा स्टील ने अपने वॉटर ट्रीटमेंट ढांचे को मजबूत बनाने के लिए क्लोरीन डाइऑक्साइड का यह नया प्लांट शुरू किया है। इससे नागरिकों को सुरक्षित शुद्ध पेयजल की आपूर्ति मिलेगी। यह टाटा स्टील यूआईएसएल की सुरक्षित तकनीक को अपने और संचालन की उत्कृष्टता को बनाए रखने के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

