Home » जेईई मेन के आवेदन की तिथि 4 दिसंबर तक बढ़ी

जेईई मेन के आवेदन की तिथि 4 दिसंबर तक बढ़ी

by Rakesh Pandey
जेईई मेन के आवेदन की तिथि 4 दिसंबर तक बढ़ी
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 2024 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि काे आगे बढ़ा दिया है। इससे संबंधित नाेटिफिकेशन गुरूवार काे जारी कर दिया गया। शेड्यूल में दी जानकारी के मुताबिक अब जेईई मेन परीक्षा जनवरी सेशन के लिए 4 दिसंबर 2023 तक अप्लाई किया जा सकता है।

जेईई मेन के आवेदन की तिथि 4 दिसंबर तक बढ़ी

बता दें कि पहले जेईई मेन 2024 के पहले सेशन की परीक्षा के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट गुरूवार यानी 30 नवंबर 2023 थी। नए नाेटिफिकेशन के तहत आवेदन करने के लिए कैंडिडेट के पास 4 दिसंबर की रात 9 बजे तक का समय है। इसके बाद एप्लीकेशन लिंक बंद कर दिया जाएगा। वहीं फीस 11.50 बजे तक जमा की जा सकती है। उम्मीदवारों से अनुरोध है कि न तो वे अंतिम तारीख का इंतजार करें और ही अंतिम समय का। इसके पहले ही फॉर्म भर दें।

इस वेबसाइट से करें रजिस्ट्रेशन:

एनटीए जेईई मेन परीक्षा सेशन वन के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए इस वेबसाइट पर जाएं – nta.ac.in. एक बार रजिस्ट्रेशन पूरा होने पर आफको एक रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड मिलेगा। इसे आगे की प्रक्रिया के लिए इस्तेमाल करना होगा। ये आपके रजिस्टर्ड मोबालइ या ईमेल आईडी पर प्राप्त होगा।

6 से 8 दिसंबर तक हाेगा करेक्शन:

एनटीए ने आवेदन करने की लास्ट डेट के साथ ही करेक्शन करने की लास्ट डेट भी आगे बढ़ा दी गई है। अब जेईई मेन परीक्षा के आवेदनों में सुधार 6 से 8 दिसंबर 2023 के बीच किया जा सकता है। वे कैंडिडेट्स जो इस सुविधा का लाभ उठाना चाहते हों, वे इस तारीख के पहले ऐसा कर लें।

24 जनवरी से शुरू हाेगी परीक्षा:

जेईई मेन सत्र-1 की परीक्षा 24 जनवरी से आयोजित की जाएगी। जबकि रिजल्ट 12 फरवरी को घोषित किया जाएगा।
जेईई मेन की परीक्षा में 2.5 लाख रैंक लाने वाले अभ्यर्थियों को एडवांस्ड के लिए बुलाया जाएगा। जेईई एडवांस्ड की परीक्षा में सफल होने वालों को आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपलआईटी सहित अन्य संस्थानों में प्रवेश दिया जाएगा। वहीं, जेईई मेन में सफल होने वालों को आईआईटी छोड़कर एनआईटी, ट्रिपलआईटी सहित प्राइवेट कॉलेजों में प्रवेश दिया जाता है। वहीं झारखंड समेत कई राज्य इसी स्कोर के आधार पर अपने यहां के बीटेक कॉलेजों में प्रवेश देते हैं।

READ ALSO : बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने रोका सीपीआई एमएलसी का पेंशन, पत्र लिखकर जारी किया आदेश

Related Articles