Home » Jharkhand Vidhan Sabha ‍Budget Session : खनन राजस्व में कमी को पूरा करने के लिए सरकार ने गठित किया झारखंड बजट स्थिरीकरण कोष, 2041 करोड़ रुपए का प्रावधान

Jharkhand Vidhan Sabha ‍Budget Session : खनन राजस्व में कमी को पूरा करने के लिए सरकार ने गठित किया झारखंड बजट स्थिरीकरण कोष, 2041 करोड़ रुपए का प्रावधान

by Rakesh Pandey
रांची : वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अबुआ बजट पेश कर रहे हैं। करीब 1.60 लाख करोड़ रुपये का बजट सदन पटल में पेश होने की संभावना है।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अबुआ बजट पेश कर रहे हैं। झारखंड विधानसभा में मंगलवार को राज्य का वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश हो गया है। वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने 1 लाख 58 हजार 560 करोड़ रुपए का बजट पेश किया है। माना जा रहा है कि इस बजट से राज्य में विकास के नए द्वार खुलेंगे। यह बजट किसानों के लिए अच्छा माना जा रहा है।

केंद्र सरकार से तनातनी के बीच झारखंड सरकार को खनन उद्योग से मिलने वाली आमदनी कम हुई है। इसकी भरपाई के लिए सरकार ने झारखंड बजट स्थिरीकरण कोष का प्रावधान किया है। इस कोष में सरकार ने 2041 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। वित्तीय वर्ष 25-26 के लिए 832 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। जबकि वित्तीय वर्ष 26-27 के लिए इस फंड में 1209 करोड़ रुपए का प्रावधान है।

वित्तीय वर्ष 2026-27 में राजस्व व्यय के लिए 1 लाख 20 हजार 851 करोड़ 90 लाख रुपए प्रस्तावित किए गए हैं। यह प्रावधान पिछले वित्तीय साल की तुलना में 9.2 प्रतिशत अधिक है। सरकार ने पूंजीगत व्यय को गत वर्ष के बजट से 8.5 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 37 लाख 708 करोड़ 10 लाख रुपए का प्रावधान किया है।

राज्य सरकार ने बजट में किसानों के लिए खजाना खोल दिया है। 2023 -24 में लागू बरसा बीज उत्पादन योजना में साल 2025-26 के लिए 7 लाख 2050 किसानों को लाभ पहुंचाया है। बजट में इस साल 2026-27 में इस योजना के लिए 145 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

Read Also- Jharkhand Budget 2026-27 Today : आज विधानसभा में पेश होगा झारखंड का बजट

Related Articles

Leave a Comment