Home » Dhanbad News: कतरास में जेवर दुकान पर एक करोड़ की डकैती का खुलासा, चार डकैत गिरफ्तार, 80 लाख के गहने बरामद

Dhanbad News: कतरास में जेवर दुकान पर एक करोड़ की डकैती का खुलासा, चार डकैत गिरफ्तार, 80 लाख के गहने बरामद

पिछले चार महीने से धनबाद रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर स्थित छाई गद्दा इलाके में रह रहे थे। पुलिस के अनुसार इस गिरोह में कुल 17 अपराधी शामिल हैं।

by Reeta Rai Sagar
Dhanbad Jewelry shop theft.
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dhanbad : कतरास बाजार के खेतान टावर कॉम्पलेक्स स्थित जमुना दास विशेश्वर लाल ऑर्नामेंट्स में हुई करीब एक करोड़ रुपये की डकैती का पुलिस ने त्वरित खुलासा कर दिया है। सोमवार आधी रात को अंजाम दी गई इस वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 80 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने बरामद कर लिए हैं।

एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि डकैती की घटना रात करीब एक से दो बजे के बीच हुई। सूचना मिलते ही पूरे जिले में नाकाबंदी कर सघन छापेमारी शुरू की गई। आरपीएफ और जीआरपी के सहयोग से रेलवे लाइन की ओर भाग रहे अपराधियों को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार अपराधी बंजारा गिरोह से जुड़े हैं, जो पिछले चार महीने से धनबाद रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर स्थित छाई गद्दा इलाके में रह रहे थे। पुलिस के अनुसार इस गिरोह में कुल 17 अपराधी शामिल हैं।

डकैतों ने दुकान का शटर सब्बल से उखाड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां तैनात गार्ड नागेंद्र सिंह को बंधक बनाकर पीटा। अपराधी करीब 22 किलो सोने-चांदी के गहने लूट ले गए थे, जिनमें से लगभग 20 किलो गहने बरामद कर लिए गए हैं। बरामद सामान में करीब आधा किलो सोना (कीमत लगभग 60 लाख रुपये) और 20 लाख रुपये मूल्य की चांदी शामिल है।

मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं आरोपी

पूछताछ में आरोपी लगातार नाम बदल-बदल कर बता रहे हैं। एसएसपी के अनुसार आधार सत्यापन के बाद ही उनकी पहचान सार्वजनिक की जाएगी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सभी आरोपी मध्य प्रदेश के निवासी हैं और धनबाद जिले में घूम-घूम कर कंबल व अन्य सामान बेचते थे। उनके पास से कंबल, गुलेल, टॉर्च, पेचकस और लोहे का सब्बल जैसे औजार भी बरामद हुए हैं।

दूसरी वारदात की कोशिश नाकाम

डकैती के बाद अपराधी सुबह करीब 3:30 बजे पुराना श्यामबाजार में सेवानिवृत्त कोलकर्मी सह भाजपा नेता रामेश्वर राम के घर में भी घुसे। शोर मचने पर स्थानीय लोगों ने एक अपराधी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

एसआई एके खान को मिलेगा इनाम

एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि पूरी पुलिस टीम ने सराहनीय कार्य किया है। जोगता थाना के एसआई एके खान ने अपराधियों को करीब आधा किलोमीटर तक खदेड़कर पकड़ा, जिसके लिए उन्हें इनाम दिया जाएगा।

Also Read: Dhanbad: धनबाद के केंदुआडीह में एक व्यक्ति की मौत पर हो रहा हंगामा, ग्रामीणों ने लगाया जहरीली गैस से जान जाने का आरोप, BCCL प्रबंधन के खिलाफ फूटा जनआक्रोश

Related Articles