173
गुवा (झारखंड) : गुवा गोलीकांड शहादत दिवस पर सोमवार को शहीदों को नमन करने के लिए विभिन्न नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व मंत्री बड़कुवर गागराई, पूर्व सांसद गीता कोड़ा, पूर्व विधायक और भाजपा जिला अध्यक्ष संजय पांडे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नेताओं ने शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बलिदान को याद किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि गुवा गोलीकांड के शहीदों का संघर्ष और बलिदान हमेशा लोगों को प्रेरित करता रहेगा और उनकी यादें समाज को एकजुट बनाए रखने का संदेश देती रहेंगी।
Read Also: RANCHI NEWS: फुटपाथ दुकानदारों ने नगर निगम का किया घेराव, संवैधानिक अधिकारों की मांग

