Home » Jamshedpur News : बागबेड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, किसी घटना को अंजाम देने की प्लानिंग कर रहे तीन बदमाश पिस्टल के साथ गिरफ्तार

Jamshedpur News : बागबेड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, किसी घटना को अंजाम देने की प्लानिंग कर रहे तीन बदमाश पिस्टल के साथ गिरफ्तार

आरोपी मो. वाजिद ने यह भी कबूल किया कि कुछ माह पूर्व बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के टू-लेन गली के पास अपने साथियों के साथ मिलकर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था।

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : बागबेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने समय रहते एक बड़ी आपराधिक साजिश को नाकाम कर दिया है। गुप्त सूचना के आधार पर संजय नगर नाला के पास छापेमारी कर तीन बदमाशों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई बागबेड़ा थाना में दर्ज केस के आधार पर हुआ है। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है। यह जानकारी सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी है। इनके पास से एक देशी पिस्टल, दो कारतूस और एक चापड़ बरामद किया गया है।

पुलिस को 15 दिसंबर को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश किस्म के लोग संजय नगर नाला के पास एकजुट होकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने एसएसपी और सिटी एसपी , पूर्वी सिंहभूम को अवगत कराया। इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) के निर्देशन में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापेमारी की, जहां से तीन अपराधियों को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक देशी पिस्टल, दो जिंदा गोली और एक लोहे का धारदार चापड़ बरामद किया गया। इसके आधार पर बागबेड़ा थाना में आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया कि 14 दिसंबर 2025 की शाम उन्होंने संजय नगर निवासी निरंजन दास पर धारदार चापड़ से हमला कर उसे घायल किया था। वहीं, आरोपी मो. वाजिद ने यह भी कबूल किया कि कुछ माह पूर्व बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के टू-लेन गली के पास अपने साथियों के साथ मिलकर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कीताडीह के गाड़ीवान पट्टी के रहने वाले मो. वाजिद (20 वर्ष), पिता अब्दुल वाहिद, यहीं के मो. राज (19 वर्ष) और मो. समीर (20 वर्ष) हैं। तीनों परसुडीह थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं और सभी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ बागबेड़ा और बिष्टुपुर थाना में पहले से कई संगीन मामले दर्ज हैं। छापेमारी दल में बागबेड़ा थाना के सह थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Also Read: Chaibasa News: मंत्री ने नगर परिषद चाईबासा की 21 विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

Related Articles