Home » Jharkhand Municipal Election : झारखंड निकाय चुनाव में लहराया भाजपा का झंडा, झामुमो ने गिरीडीह व देवघर किया फतेह

Jharkhand Municipal Election : झारखंड निकाय चुनाव में लहराया भाजपा का झंडा, झामुमो ने गिरीडीह व देवघर किया फतेह

जबकि बहुजन समाज पार्टी ने हुसैनाबाद में जीत हासिल की है। गिरिडीह नगर निगम में झामुमो समर्थित प्रत्याशी प्रमिला मेहरा ने भाजपा समर्थित शैलेंद्र कुमार चौधरी को 14,599 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया। देवघर नगर निगम में झामुमो समर्थित रवि राउत ने 24,719 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की।

by Mujtaba Haider Rizvi
bjp jmm
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi : झारखंड के 48 नगर निकायों में हुए महापौर और अध्यक्ष पद के चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी ने कई क्षेत्रों में बढ़त बनाई है, लेकिन झारखंड मुक्ति मोर्चा ने गिरिडीह और देवघर जैसे महत्वपूर्ण नगर निगमों में जीत दर्ज कर सियासी संतुलन कायम रखा है। कांग्रेस को रामगढ़ में सफलता मिली है, जबकि बहुजन समाज पार्टी ने हुसैनाबाद में जीत हासिल की है।

गिरिडीह नगर निगम में झामुमो समर्थित प्रत्याशी प्रमिला मेहरा ने भाजपा समर्थित शैलेंद्र कुमार चौधरी को 14,599 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया। देवघर नगर निगम में झामुमो समर्थित रवि राउत ने 24,719 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की।

रांची नगर निगम में भाजपा समर्थित रोशनी खलखो ने कांग्रेस समर्थित रमा खलखो पर बढ़त बनाई। हजारीबाग नगर निगम में अरविंद कुमार राणा महापौर निर्वाचित हुए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी सरफराज अहमद को हराया।

धनबाद में पूर्व विधायक संजीव सिंह दूसरे चरण की मतगणना तक लगभग दस हजार मतों से आगे चल रहे थे। गढ़वा नगर परिषद में आशीष कुमार सोनी और लोहरदगा नगर परिषद में अनिल उरांव अध्यक्ष चुने गए। गुमला नगर परिषद में शकुंतला उरांव अध्यक्ष बनीं। चाईबासा नगर परिषद में झामुमो समर्थित नितिन प्रकाश विजयी रहे।

रामगढ़ नगर परिषद में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी को जीत मिली। हुसैनाबाद नगर पंचायत में बहुजन समाज पार्टी समर्थित अजय भारती ने सफलता प्राप्त की। कई स्थानों पर निर्दलीय और गैर दलीय समर्थित प्रत्याशियों ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।

23 फरवरी को राज्य के नौ नगर निगम, 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायतों में मतदान हुआ था। महापौर और अध्यक्ष पद के लिए 562 प्रत्याशी मैदान में थे, जबकि पार्षद और पंचायत सदस्य पदों के लिए 5,562 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा। मतगणना के लिए राज्यभर में 25 केंद्र बनाए गए थे।

इस बार चुनाव गैर दलीय आधार पर हुए, लेकिन लगभग सभी प्रमुख दलों ने अपने-अपने समर्थित प्रत्याशियों को मैदान में उतारा था। कई स्थानों पर दल का समर्थन नहीं मिलने के बावजूद बागी नेताओं या उनके परिजनों ने जीत हासिल की। मानगो नगर निगम में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी को जीत मिली, जबकि उन्हें आधिकारिक समर्थन नहीं मिला था। धनबाद और मिहिजाम में भी इसी तरह की स्थिति देखने को मिली।

Related Articles

Leave a Comment