चाईबासा। झारखंड स्टेट बार काउंसिल के होने वाले चुनाव को लेकर मंगलवार को रांची स्थित बार काउंसिल कार्यालय में चाईबासा के अधिवक्ता अनिल कुमार महतो ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया।

मौके पर मौजूद अधिवक्तागण
मौके पर चाईबासा के वरिष्ठ अधिवक्ता राजकुमार प्रजापति, प्रदीप कुमार विश्वकर्मा, अधिवक्ता विनय कुमार कालुंडिया, सकलदीप तिर्की, राकेश पांडे, वीर सिंह बिरुली, रांची के वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद विराट, राजेश श्रीवास्तव, रणधीर विश्वकर्मा के अलावा अन्य अधिवक्तागण मौजूद थे।
12 मार्च को बेलेट पेपर के माध्यम से होगा चुनाव
गौरतलब है कि झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चुनाव में नामांकन पत्र की शुल्क राशि 2 हजार रुपए तथा नामांकन पत्र दाखिल करने की निर्धारित राशि 1.25 लाख रुपए है। चुनाव मैदान में उतरे अधिवक्ताओं को आगामी 15 फरवरी को सीरियल नंबर उपलब्ध कराया जाएगा वहीं 12 मार्च को बेलेट पेपर के माध्यम से चुनाव होगा। अभी तक स्टेट बार काउंसिल से 120 अधिवक्ताओं ने नामांकन पर्चा लिया है।

