Home » JNVST 6th Class Admission 2024 : नवाेदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि 10 अगस्त, दाे चरणाें में हाेगी प्रवेश परीक्षा

JNVST 6th Class Admission 2024 : नवाेदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि 10 अगस्त, दाे चरणाें में हाेगी प्रवेश परीक्षा

by Rakesh Pandey
Navodaya Vidyalaya Exam 2023 JNVST 6th Class Admission 2024 Know the Process of application for Navedya Vidyalaya entrance exam starts, last date is August 10, entrance exam will be held in two phases
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : जवाहर नवोदय विद्यालय के 6वीं कक्षा में दाखिले के लिए आवेदन फॉर्म जारी कर दिया गया हैं। जो माता-पिता अपने बच्चों को जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6th में प्रवेश दिलाना चाहते हैं। उन्हें अपने बच्चे के दाखिला के लिए हाेने वाले प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाईन आवेदन करना हाेगा।

जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश 2024-25 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को JNVST Class 6th 2024 प्रवेश परीक्षा में शामिल होना होगा। प्रवेश परीक्षा दो चरण में आयोजित की जाएगी, और 2024 में रिजल्ट जारी किया जाएगा। जारी नाेटिफिकेशन के तहत ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हाे गयी है। और आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2023 निर्धारित की गयी है। परीक्षा का पहला चरण 4 नवंबर 2023 को सुबह 11.30 बजे और दूसरा चरण की परीक्षा 20 जनवरी 2024 को सुबह 11.30 बजे आयाेजित हाेगी।

प्रवेश परीक्षा के नतीजे के आधार पर, छात्रों को सत्र 2024-25 में जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6वीं में एडमिशन के लिए बुलाया जाएगा। छात्र ध्यान दें कि अगर आप Navodaya Class 6th Admission Form 2024 के लिए आवेदन नहीं करते हैं, तो आप प्रवेश परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे।

आवेदन व इससे अधिक जानकारी के लिए नवाेदय विद्यालय की वेबसाइट पर जाएं :

जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश 2024-25 के आवेदन व इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए इसके आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर अभिभावक व छात्र विजिट कर सकते हैं। जहां एडमिशन प्रक्रिया से संबंधित सभी जानकारी दी गयी है।

ऑनलाईन आवेदन में ये जानकारी देनी हाेगी :

जाे भी अभिभावक अपने बच्चे का आवेदन फार्म भर रहे हैं उन्हें अपने राज्य, जिला, ब्लॉक, स्कूल का नाम व उसके मूल विवरण की सभी जानकारी दखनी हाेगी। इसके साथ ही अपनी श्रेणी, परीक्षा माध्यम, माता-पिता की वार्षिक आय की जानकारी रखनी हाेगी। क्याेंकि यह जानकारी उनसे Navodaya Class 6th Admission Form 2024 भरते समय पूछी जाएगी। छात्रों को नवोदय कक्षा 6th प्रवेश फॉर्म 2024 को आवेदन करने के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

नवोदय विद्यालय कक्षा 6th प्रवेश परीक्षा 2024 के लिए केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे :

:: छात्रों का जन्म 1 मई 2012 और 30 अप्रैल 2014 (दोनों तिथियों को मिलाकर) के बीच होना चाहिए।
:: छात्रों को किसी मान्यता प्राप्त सरकारी/ निजी स्कूल से शैक्षणिक वर्ष 2023-24 में कक्षा 5 उत्तीर्ण होना चाहिए।

ऐसे आवेदन फार्म भरें :

:: Step.1- जवाहर नवोदय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
:: Step. 2- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज में “Class 6th Admission 2024” लिंक पर क्लिक करें।
:: Step. 3- आप नवोदय कक्षा 6th का प्रवेश फॉर्म खुल जाएगा जिसमें अपना व्यक्तिगत विवरण दर्ज करें।
:: Step. 4- अब मांगे गए दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें और “Submit” बटन पर क्लिक करें।
:: Step.5 एडमिशन फॉर्म में भरे गए सभी विवरण की जांच करें और सबमिट करें।
:: Step.6 अब नवोदय कक्षा 6th प्रवेश 2024 का अंतिम प्रिंट आउट डाउनलोड करें।

Read Also :  मुख्तार अंसारी के बेटे को मिली अग्रिम जमानत, जाने क्या है पूरा मामला

Related Articles