Home » RANCHI NEWS: नामकुम में पत्रकार को जान से मारने की धमकी, घर के बाहर लहराया पिस्टल

RANCHI NEWS: नामकुम में पत्रकार को जान से मारने की धमकी, घर के बाहर लहराया पिस्टल

by Vivek Sharma
लहराया पिस्टल
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: राजधानी रांची में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। नामकुम थाना क्षेत्र में एक अखबार के पत्रकार को अड्डेबाजी की सूचना देने पर खुलेआम धमकाया गया। इतना ही नहीं बदमाशों ने पत्रकार के घर के बाहर पिस्टल लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की नामकुम थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। 

पीड़ित पत्रकार की पहचान सुरजमणि सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि 31 दिसंबर की देर रात दो युवक नशे की हालत में उनके नामकुम स्थित आवास पर पहुंचे। दोनों अपराधी हाथ में पिस्टल लेकर गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगे। इस दौरान अपराधियों की हरकतें और धमकी देने का दृश्य घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया।

पत्रकार सुरजमणि ने बताया कि उनके मोहल्ले में छात्रों द्वारा लंबे समय से रैश ड्राइविंग और अड्डेबाजी की जा रही थी। इस संबंध में उन्होंने पूर्व में पुलिस को सूचना दी थी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दबिश दी थी। इसी से नाराज होकर आरोपियों ने उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश की।

Related Articles