Home » The Photon News Exclusive : रांची में 351 करोड़ की लागत से बनेगा करमटोली-साइंस सिटी फ्लाईओवर : Karamtoli-Science City Flyover

The Photon News Exclusive : रांची में 351 करोड़ की लागत से बनेगा करमटोली-साइंस सिटी फ्लाईओवर : Karamtoli-Science City Flyover

Ranchi News : सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश पर डीपीआर तैयार, जल्द ली जाएगी प्रशासनिक स्वीकृति, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से बनाया जाएगा 2.2 किलीमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर

by Nikhil Kumar
Karamtoli-Science City Flyover
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now


Karamtoli-Science City Flyover : रांची : राजधानी रांची में एक और फ्लाईओवर बनाया जाएगा। करमटोली चौक से मोरहाबादी होते हुए सांइस सिटी तक 2.2 किलीमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर इस फ्लाईओवर निर्माण की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) लगभग तैयार कर ली गई है। मिली जानकारी के अनुसार, इसे बनाने में करीब 351 करोड़ की लागत आने का आकलन किया गया है। इसकी तकनीकी स्वीकृति भी मिल गई है, फाइल प्रशासनिक स्वीकृति के लिए पथ निर्माण सचिव के पास भेजी गई है। निकाय चुनाव संबंधी आचार संहिता हटने के बाद राज्य सरकार से इसके निर्माण की मंजूरी लेने का प्रयास विभाग करेगा।

मिली जानकारी के अनुसार, इस फ्लाईओवर की चौड़ाई उपर 10 मीटर एवं नीचे सड़क की भी चौड़ाई 10 मीटर होगी मतलब पुल के साथ-साथ नीचे की सड़क भी चौड़ी बनाई जाएगी, इसके लिए कुछ जमीन का भी अधिग्रहण किया जाएगा। हालांकि, सबसे अधिक समस्या अंतु चौक के पास आ रही है, जहां अक्सर जाम की स्थिति रहती है। फ्लाईओवर के अधिकांश हिस्से का निर्माण हिस्सा सेंट्रल फ्रेम तकनीक से किया जाएगा। इसमें बीच में पुल का पीयर होगा। वहीं, जहां जाम की स्थिति है, उस स्थान पोर्टल फ्रेम तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। पोर्टल फ्रेम तकनीक में दो पीयर लगाए जाते हैं, अन्य तकनीक में एक पीयर का उपयोग किया जाता है। इस तकनीक से व्यस्त इलाके में पुल बनाना आसान होगा।

Karamtoli-Science City Flyover : कम सामग्री का किया जाएगा उपयोग

आम तौर पर पारंपरिक संरचनाओं की तुलना में कम सामग्री का उपयोग किया जाएगा, जिससे निर्माण लागत कम आएगी। भारी यातायात और अन्य भारों का सामना करने में यह सक्षम भी होती है। वहीं, बारीकी से सड़क के दोनों किनारे मकान-दुकान का अध्ययन किया गया।

साइंस सिटी से रिंग रोड तक फोरलेन रोड भी

पथ निर्माण विभाग ने कम से कम 30 सालों से चल रही ट्रैफिक समस्या दूर करने की इस योजना को लिया है। करमटोली चौक से सांइस सिटी चिरौंजी तक फोरलेन फ्लाईओवर के साथ-साथ साइंस सिटी के आगे दाहिने ओर से रिंग रोड जोड़ने की योजना पर काम तेज कर दिया किया है। इसका भी प्राक्कलन बन रहा है। करीब पांच किमी यह रोड फोरलेन बनेगा।

Karamtoli-Science City Flyover : ओरमांझी जाने के लिए मिलेगा बेहतर विकल्प

इंजीनियरों ने बताया कि यह पूरा इलाका ग्रीनफील्ड है। जल्द ही डीपीआर की सारी कार्यवाही पूरी करके प्रशासनिक मंजूरी ली जाएगी। इसके बाद टेंडर इत्यादि करके काम प्रारंभ कराया जाएंगा। बता दें कि रांची के करमटोली चौक सहित अन्य क्षेत्रों से बड़े पैमाने पर वाहनों का आवागमन सांइस सिटी होते हुए होता है। यह सड़क बोड़ैया होते हुए ओरमांझी भी निकलती है। वहीं, साइंस सिटी से रिंग रोड तक नया ग्रीनफील्ड रोड बनने से विकास, ओरमांझी जाने के लिए एक बेहतर विकल्प मिल जाएगा।

Read Also: JHARKHAND NEWS: 15 फरवरी तक खुला रहेगा लोक भवन का उद्यान, अब तक 4.92 लाख लोग पहुंचे

Related Articles

Leave a Comment