Home » केजरीवाल को नहीं मिली राहत, कस्टडी 7 मई तक बढ़ी, के कविता की भी मुश्किलें बढ़ीं

केजरीवाल को नहीं मिली राहत, कस्टडी 7 मई तक बढ़ी, के कविता की भी मुश्किलें बढ़ीं

by Rakesh Pandey
Kejriwal case
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: Kejriwal case/ आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और भारत राष्ट्र समिति (BRS) लीडर और तेलंगाना के पूर्व सीएम केसीआर की बेटी के. कविता की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। दोनों की न्यायिक हिरासत 7 मई तक बढ़ा दी गई है। इनकी न्यायिक हिरासत मंगलवार को खत्म हो रही थी। राउज एवेन्यू कोर्ट की जज कावेरी बावेजा ने न्यायिक हिरासत की मुद्दत खत्म होने पर नया आदेश जारी किया।

केजरीवाल शराब घोटाले के साजिशकर्ता (Kejriwal case)

ईडी ने 21 मार्च को दिल्ली में उनके आवास पर पूछताछ के बाद सीएम केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। ईडी ने सीएम केजरीवाल को दिल्ली सरकार के दूसरे मंत्रियों, आम आदमी पार्टी के लीडरों और अन्य व्यक्तियों की मिलीभगत से कथित शराब घोटाले का “किंगपिन और मुख्य साजिशकर्ता” करार दिया है।

इससे पहले आबकारी नीति घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार अरविंद केजरीवाल की दिल्ली की एक अदालत ने 23 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत बढ़ा दिया था। 14 दिनों की न्यायिक हिरासत समाप्त होने के बाद केजरीवाल को जज कावेरी बावेजा की अदालत में पेश किया गया था।

7 मई तक जेल में रहेंगे केजरीवाल और कविता (Kejriwal case)

दिल्ली की कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल, के. कविता और चनप्रीत सिंह को 7 मई तक न्यायिक कस्टडी में भेज दिया। ईडी ने केजरीवाल और कविता की न्यायिक हिरासत बढ़ाने की मांग करते हुए कोर्ट में आवेदन दिया था। ईडी ने कहा कि गवाहों के प्रभावित करने, सबूतों से छेड़छाड़ करने की आशंका बनी हुई है। इस मामले में उनकी भूमिका से जुड़े होने की जांच कर रहे हैं।

सोमवार को खारिज हुई थी याचिका

अदालत का यह फैसला आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल की उस याचिका के खारिज होने के एक दिन बाद आया है, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल की उपस्थिति में अपने डॉक्टर के साथ रोजाना 15 मिनट के चिकित्सीय परामर्श की अनुमति देने की मांग की थी।

ब्लड शुगर के लिए इंसुलिन दी गई

केजरीवाल के ब्लड शुगर बढ़ने की वजह से उन्हें इंसुलिन दी गई है। तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आम आदमी पार्टी (आप) ने हनुमान जयंती के दिन इस जानकारी का स्वागत करते हुए कहा कि यह बजरंग बली के आशीर्वाद का नतीजा है। तिहाड़ के एक अधिकारी ने कहा कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के चिकित्सकों की सलाह पर केजरीवाल को सोमवार शाम को कम ‘डोज’ वाली इंसुलिन की दो यूनिट दी गईं।’

आप सूत्रों के मुताबिक, जेल में बंद सीएम केजरीवाल का शुगर लेवल लगातार बढ़ रहा था और मुख्यमंत्री केजरीवाल का शुगर लेवल 320 तक चला गया था, जिसके बाद उन्हें इंसुलिन दी गई। इससे पहले कल यानी सोमवार को सीएम केजरीवाल की याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट से तगड़ा झटका लगा, जिसमें कहा गया था कि प्रतिदिन 15 मिनट वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से वे अपने चिकित्सकों से सलाह लेने की अनुमति देने की मांग की थी। केजरीवाल की उस अर्जी को कोर्ट ने ठुकरा दिया था।

READ ALSO: आसनसोल से बिहारी बाबू ने किया नामांकन, कहा-ज्यादा वोटों से जीतेंगे चुनाव

Related Articles