Home » राजस्थान की खेतड़ी माइंस में हादसा, 12 फंसे

राजस्थान की खेतड़ी माइंस में हादसा, 12 फंसे

by Rakesh Pandey
Khetri Mine Accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जयपुर : Khetri Mine Accident : राजस्‍थान के खेतड़ी में बड़ा हादसा हुआ है। हिंदुस्‍तान कॉपर लिमिटेड (Hindustan Copper Limited) के खदान में लिफ्ट की चेन टूटने से 15 अधिकारी खदान में घंटों से फंसे हुए हैं। उन्‍हें निकालने के लिए घंटों से राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है। हालात को देखते हुए कॉपर माइन में फंसे लोगों के लिए खाने के पैकेट अंदर भेजे गए हैं।

फूड पैकेट्स के साथ जरूरी दवाइयां भी भेजी गई हैं, ताकि फंसे हुए लोगों को किसी तरह की कठिनाई न हो। वहीं, डॉक्‍टरों और एंबुलेंस की टीम को अलर्ट पर रखा गया है। वहीं हिंदुस्‍तान कॉपर के कोलिहान खदान में 13 मई 2024 से निरीक्षण का काम चल रहा है।

हिंदुस्‍तान कॉपर के खदान में फंसे 15 अधिकारियों में से 3 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। उन्‍हें एंबुलेंस से तत्‍काल अस्‍पताल भेजा गया है। खेतड़ी कॉपर खदान में 13 मई से निरीक्षण का काम चल रहा है। कोलकाता से आई विजिलेंस की टीम हिंदुस्तान कॉपर माइन का निरीक्षण कर रही थी। टीम के सदस्‍य 14 मई को खदान के अंदर गए थे। तमाम तरह के काम को पूरा करने के बाद टीम लिफ्ट से वापस लौट रही थी। देर शाम 8:10 बजे जब सभी लोग वापस लौट रहे थे तो उसी वक्‍त लिफ्ट की चेन अचानक से टूट गई। हादसे की वजह से सभी लोग खदान के अंदर ही फंस गए।

Khetri Mine Accident : लिफ्ट के अलावा अंदर जाने का कोई विकल्प नहीं

स्थानीय वर्कर्स ने बताया कि खदान काफी गहरी है। यहां तीन मीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से लिफ्ट नीचे जाती है। लिफ्ट से ही अंदर जाया जा सकता है। इसके अलावा कोई और विकल्प नहीं है। यह लिफ्ट लोहे के रस्सों पर चलती है। आने-जाने के लिए दो अलग- अलग लिफ्ट हैं। खदान में जाने से पहले हर मजदूर की मेडिकल जांच की जाती है। इसके बिना अंदर खदान में जाने की अनुमति नहीं मिलती। खेतड़ी तांबा खदान में कर्मचारियों की दो जगह हाजिरी होती है। खदान में प्रवेश करने पर भी और बाहर निकलने पर भी ताकि कर्मचारी के सुरक्षित होने का पता चल सके।

Khetri Mine Accident : 2 घंटे में सभी को बाहर निकाला गया

देर रात 1 बजे मौके पर पहुंचे नीम का थाना कलेक्टर शरद मेहरा ने बताया कि फिलहाल सब कुछ नॉर्मल है। कोई कैजुअलिटी नहीं है। छोटी-मोटी इंजुरी हो सकती है किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। एसपी प्रवीण नायक नूनावत ने बताया कि एक से दो घंटे में सभी को बाहर निकाल लिया जाएगा। खेतड़ी के विधायक धर्मपाल गुर्जर ने बताया कि प्रशासन की तरफ से पहले से ही बाहर एंबुलेंस और डॉक्टरों का इंतजाम किया गया है। घायलों को तुरंत मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

Read Also-अब आठ प्लेटफार्म का होगा टाटानगर रेलवे स्टेशन

Related Articles