Home » Khunti Road Accident : पिपरा टोली में ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई स्कूटी, जीजा-साले की मौत

Khunti Road Accident : पिपरा टोली में ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई स्कूटी, जीजा-साले की मौत

Jharkhand Hindi News : इस भीषण हादसे के बाद दोनों परिवारों में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों से होने वाले खतरे पर चिंता जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है

by Rakesh Pandey
Khunti Road Accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी : सड़क पर वाहन से चलते समय कब क्या हो जाए, कहा नहीं जा सकता। झारखंड के खूंटी थाना क्षेत्र के पिपरा टोली में गुरुवार की देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में जीजा और साले की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना उस समय हुई जब दोनों स्कूटी से घर लौट रहे थे।
मृतकों की पहचान बिरहु मोड़ निवासी प्रदीप महतो और रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र के कुली गांव निवासी संदीप प्रजापति के रूप में हुई है।

मुंडन समारोह से लौट रहे थे दोनों

परिजनों के अनुसार, प्रदीप महतो अपने जीजा संदीप प्रजापति के साथ डोड़मा स्थित अपनी बहन के घर मुंडन समारोह में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दोनों स्कूटी से खूंटी लौट रहे थे। प्रदीप महतो के घर से लगभग एक किलोमीटर पहले पिपरा टोली के पास उनकी स्कूटी सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर की ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे गए

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। शुक्रवार को सदर अस्पताल में दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। इस हादसे से दोनों परिवारों में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों से होने वाले खतरे पर चिंता जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read Also- Ramgarh Municipal Election Result : 10 वार्डों के परिणाम घोषित, विजेताओं के समर्थकों में जश्न

Related Articles