Home » Koderma News : कोडरमा के परसाबाद बाजार में ऐसा क्या हुआ कि लोगों ने कर दिया पथावरोध, मौके पर पहुंची पांच थाने की पुलिस

Koderma News : कोडरमा के परसाबाद बाजार में ऐसा क्या हुआ कि लोगों ने कर दिया पथावरोध, मौके पर पहुंची पांच थाने की पुलिस

Jharkhand Hindi News : घटना के बाद प्रशासन ने क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रित करने की कार्रवाई शुरू की। लोगों ने जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है

by Rakesh Pandey
kodarma news
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा : जयनगर थाना क्षेत्र इलाके को परसाबाद मुख्य बाजार में गत मंगलवार की रात एक ऐसी घटना घटी कि लोग आक्रोशित हो गए और सड़क जाम कर आरोपियों की गिरफ्तार की मांग पर अड़ गए। उधर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे तथा मामले को शांत कराया।

चार घंटे तक ग्रामीणों ने जाम रखी सड़क

दरअसल, बीती रात बाजार क्षेत्र में प्रतिबंधित मांस और उसके अवशेष मिलने की सूचना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे। ग्रामीणों ने विरोध दर्ज करते हुए मुख्य सड़क को जाम कर दिया। यह जाम करीब चार घंटे तक रहा। घटना के बाद प्रशासन ने क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रित करने की कार्रवाई शुरू की।

ग्रामीणों का क्या है आरोप

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यह घटना जानबूझ कर की गयी है ताकि धार्मिक भावनाओं को भड़काया जा सके। उन लोगों ने पुलिस से आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की और विरोध प्रदर्शन-करने लगे। मौके पर इकट्ठा हुए स्थानीय लोगों ने साथ में यह भी धमकी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो उनका आंदोलन और तेज होगा।

सड़क जाम से दूर तक लगी वाहनों की कतार

इस विरोध-प्रदर्शन और सड़क जाम के चलते परसाबाद बाजार से गुजरने वाला मुख्य मार्ग कई घंटों तक जाम रहा, जिसके कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस दौरान जो भी लोग उधर से निकले थे, उनको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। काफी देर तक लोग जाम हटने का इंतजार करते रहे।

पांच थाने की पुलिस पहुंची मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही मुख्यालय डीएसपी, एसडीपीओ और जयनगर थाना पुलिस समेत आसपास के पांच थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए देर रात पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों से बाचतीत की। बाद में उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मामले में जो भी शामिल है, उनको 24 घंटों के भीतर गिरफ्तार किया जाएगा। अनुदीप सिंह ने कहा कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच शुरू की जा रही है। संदिग्धों से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना की तह तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

Read Also- Chaibasa Missing Students : छात्रावास से लापता हुए दो छात्र डांगुवापोसी स्टेशन के पास बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

Related Articles

Leave a Comment