Home » Kolhan University: चार साल से बीएड शिक्षकाें का नहीं बढ़ा वेतन, बाेले राज्य में सबसे कम वेतन काेल्हान विवि में

Kolhan University: चार साल से बीएड शिक्षकाें का नहीं बढ़ा वेतन, बाेले राज्य में सबसे कम वेतन काेल्हान विवि में

by Rakesh Pandey
Kolhan University
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: कोल्हान विश्वविद्यालय बीएड शिक्षक संघ की बैठक (Kolhan University) रविवार काे जमशेदपुर को-आपरेटिव काॅलेज के बीएड सभागार में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष डाॅ राजू ओझा ने किया। इस बैठक में महिला काॅलेज चाईबासा, बहरागोड़ा काॅलेज तथा को-आपरेटिव काॅलेज के दो दर्जन बीएड प्रोफेसरों ने भाग लिया। सभी ने एक स्वर से कोल्हान में बीएड शिक्षकों की सबसे बुरी स्थिति, समूचे झारखंड के विश्वविद्यालयों में कोल्हान के बीएड शिक्षकों को सबसे कम वेतनमान देने के प्रति गहरा असंतोष व्यक्त किया।

गौरतलब है कि इस मंहगाई के दौर में पिछले 4 वर्षों में विश्वविद्यालय ने एक रुपया भी वेतन के रुप में नहीं बढ़ाया जबकि बीएड फंड में करोड़ाें रुपए जमा है समाज को प्रशिक्षित शिक्षक देने का काम बीएड विभाग करता है लेकिन आज सबसे बुरी स्थिति में कोल्हान के बीएड शिक्षक की है। सभा में ये निर्णय लिया गया कि अपने विभिन्न लंबित मांगों काे लेकर सबसे पहले कोल्हान के कमिश्नर सह कुलपति काे ज्ञापन साैंपा जाएगा।

इसमें वेतन बढ़ोत्तरी व सेवा नियमितिकरण का मुद्दा प्रमुख रूप से उठाया जाएगा। बैठक को मोबारक करीम, मनोज कुमार, डाॅ राजीव लोचन नामता, राजेश समीर कच्छप, फ्लोरेंस बेक, डाॅ राजीव नामता, डाॅ अर्पित सुमन टोप्पो, राजीव प्रियदर्शनम आदि ने संबोधित किया।

सरकार दूसरे विभाग के संविदा कर्मियाें काे नियमित कर रही बीएड शिक्षकाें काे नहीं:

बैठक काे संबाेधित करते हुए डाॅ राजीव ओझा ने कहा कि झारखंड सरकार संविदा में चल रहे विभिन्न विभागों के कार्यरत लोगों को नियमित करते जा रहीं है लेकिन अभी तक बीएड के अस्सिटेंट प्रोफेसरों पर किसी सरकार का ध्यान नहीं जाना काफी आश्चर्यजनक है अभी वर्त्तमान में कोल्हान में शिक्षकों का वेतन सबसे कम है जबकि यहां फीस 1 लाख 20 हजार है। जबकि वेतन 36 हजार ही है।

Kolhan University

वहीं विनोबा भावे तथा विनोद बिहारी महतो विश्वविद्यालय में बीएड फीस 1 लाख 50 हजार है और सैलरी लगभग 58 हजार है तथा कोई सर्विस ब्रेक भी नहीं है रांची विश्वविद्यालय में सैलरी 48 हजार है।

READ ALSO: टाटा स्टील को टाटा मोटर्स से मिली नेक्स-जेन वाहनों की पहली खेप

Related Articles