Home » Kolhan University : केयू की एलएलबी प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी, 22 को जारी होगी पहली मेधा सूची, 1 दिसंबर तक होगा दाखिला

Kolhan University : केयू की एलएलबी प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी, 22 को जारी होगी पहली मेधा सूची, 1 दिसंबर तक होगा दाखिला

Kolhan University : यह दाखिला सत्र 2024-27 के लिए है, लेकिन देरी के कारण यह प्रक्रिया करीब 18 महीने पीछे चल रही है।

by Birendra Ojha
Kolhan University Renovation
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय (केयू) ने आखिरकार एलएलबी प्रवेश परीक्षा 2024 का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा 14 सितंबर को हुई थी, जिसमें कुल 320 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। परिणाम आने में करीब डेढ़ माह की देरी हुई, जिसके कारण सत्र 2024-27 के लिए दाखिला प्रक्रिया में और विलंब हुआ है। अब पहली मेधा सूची 22 नवंबर को जारी की जाएगी और इसके आधार पर 1 दिसंबर तक जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज में संचालित तीन वर्षीय एलएलबी कोर्स में दाखिला लिया जा सकेगा। इसके बाद सीट खाली रहने पर दूसरी मेधा सूची जारी की जाएगी।

कॉलेज में एलएलबी की कुल 120 सीटें निर्धारित हैं। दाखिला पूरी तरह मेधा सूची के आधार पर होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि परिणाम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है और मेधा सूची भी इसी पर अपलोड की जाएगी। अभ्यर्थियों को दाखिले के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि तक कॉलेज पहुंचना होगा।

डेढ़ साल की देरी से हो रहा दाखिला

यह दाखिला सत्र 2024-27 के लिए है, लेकिन देरी के कारण यह प्रक्रिया करीब 18 महीने पीछे चल रही है। सामान्यतः जुलाई-अगस्त में शुरू होने वाला सत्र अब जनवरी 2026 से शुरू होगा, जिससे छात्रों का डेढ़ साल पहले ही व्यर्थ हो चुका है। कई अभ्यर्थियों ने इस देरी पर रोष जताया है। उनका कहना है कि परीक्षा के बाद परिणाम और दाखिले में इतना विलंब होने से उनकी पढ़ाई और करियर पर गहरा असर पड़ा है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने देरी के लिए तकनीकी और प्रशासनिक कारणों को जिम्मेदार ठहराया है, लेकिन छात्रों का मानना है कि बेहतर प्रबंधन से इस स्थिति से बचा जा सकता था। अब छात्रों की निगाहें मेधा सूची पर टिकी हैं, ताकि वे समय रहते दाखिला पूरा कर सकें। यह देरी कोल्हान विश्वविद्यालय की दाखिला प्रक्रिया में बार-बार सामने आने वाली समस्याओं को उजागर करती है। छात्रों ने मांग की है कि भविष्य में ऐसी देरी न हो और समयबद्ध तरीके से परीक्षा, परिणाम और दाखिला प्रक्रिया पूरी की जाए।

एडमिशन की प्रमुख तिथि

  • प्रथम मेधा सूची का प्रकाशन : 22 नवंबर
  • प्रथम मेधा सूची के आधार पर दाखिला : 22 नवंबर से 1 दिसंबर
  • दूसरे मेधा सूची का प्रकाशन : 4 दिसंबर
  • दूसरे मेधा सूची के आधार पर दाखिला : 4 से 11 दिसंबर
  • तीसरे मेधा सूची का प्रकाशन : 13 दिसंबर
  • तीसरे मेधा सूची के आधार पर दाखिला : 13 से 19 दिसंबर

Read Also: Kolhan University : कोल्हान विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक

Related Articles