Home » Jamshedpur Crime : जमशेदपुर में जमीन कारोबारी का अपहरण कर मारपीट, टॉर्चर कर जबरन कराए गए साइन

Jamshedpur Crime : जमशेदपुर में जमीन कारोबारी का अपहरण कर मारपीट, टॉर्चर कर जबरन कराए गए साइन

Jamshedpur Crime : आरोप है कि अपहरण के बाद उन्हें पूरी रात प्रताड़ित किया गया और जबरन 6 लाख रुपये के मनी रिसीट पर हस्ताक्षर करा लिए गए।

by Mujtaba Haider Rizvi
Kidnapping and torture case of land dealer in Jamshedpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र से जमीन कारोबारी के अपहरण और बेरहमी से मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बड़ाबांकी पिपला निवासी‌ जमीन कारोबारी लालटू महतो को उनके ही परिचितों ने रुपये के विवाद में निशाना बनाया। आरोप है कि अपहरण के बाद उन्हें पूरी रात प्रताड़ित किया गया और जबरन 6 लाख रुपये के मनी रिसीट पर हस्ताक्षर करा लिए गए।‌ मंगलवार को पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीड़ित लालटू महतो के अनुसार, 20 मार्च की रात करीब साढ़े 9 बजे वे भारत पेट्रोलियम, चांदनी चौक के पास अपने परिचित अमितोष महतो उर्फ धनु के साथ खड़े थे। तभी गोलकाटा निवासी संतोष कर्मकार दो अन्य लोगों के साथ वहां पहुंचा और दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें जबरन कार में बैठाया और पारडीह स्थित बिग बाजार के पास विजय शर्मा के पास ले गए।

लालटू का आरोप है कि वहां विजय शर्मा और उसके ड्राइवर ने भी उनके साथ मारपीट की। इसके बाद उन्हें एक घर में ले जाकर पूरी रात लात-घूंसों से पीटा गया। इस दौरान आरोपियों ने दबाव बनाकर 6 लाख रुपये के पांच मनी रिसीट पर जबरन हस्ताक्षर कराए।

पीड़ित ने बताया कि इसके बाद उन्हें मुसाबनी ले जाया गया, जहां रात करीब 3 बजे तक लगातार मारपीट होती रही। अंततः अधमरी हालत में संतोष कर्मकार उन्हें उनके घर के बाहर छोड़कर फरार हो गया।

घटना के बाद लालटू महतो ने अस्पताल में इलाज कराया और अब मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उनके साथ बेरहमी से मारपीट करते हुए देखा जा सकता है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Read Also: Jamshedpur News : टेल्को कॉलोनी में निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर मजदूर की मौत, सेफ्टी पर उठे सवाल

Related Articles

Leave a Comment