Home » RANCHI NEWS: लातेहार मुठभेड़ में घायल जवान का रांची में चल रहा इलाज, रक्षा राज्य मंत्री ने की मुलाकात

RANCHI NEWS: लातेहार मुठभेड़ में घायल जवान का रांची में चल रहा इलाज, रक्षा राज्य मंत्री ने की मुलाकात

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

रांची/लातेहार: झारखंड के लातेहार जिले के इचावार जंगल में शनिवार को सुरक्षा बलों और उग्रवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता मिली। 10 लाख के इनामी नक्सली और जेजेएमपी सुप्रीमो पप्पू लोहरा तथा 5 लाख के इनामी प्रभात गंझू को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया। इस ऑपरेशन के दौरान झारखंड पुलिस के लातेहार जिला बल के एक जवान अवध सिंह गोलीबारी में घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए तत्काल लातेहार से ग्रीन कॉरिडोर बनाकर रांची के एक निजी अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

घायल जवान की हालत स्थिर

रांची में इलाज कर रहे डॉक्टरों के अनुसार घायल जवान अवध सिंह की स्थिति अब खतरे से बाहर है। प्रारंभिक इलाज के बाद उनकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है। रांची पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर उन्हें बेहतर चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

 IG ऑपरेशन ने दी पुष्टि

IG ऑपरेशन अमोल वी होमकर ने मुठभेड़ की जानकारी देते हुए बताया कि झारखंड पुलिस और उग्रवादी संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद (JJMP) के बीच इचावार जंगल में शनिवार को मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में दो वांछित उग्रवादी मारे गए, जिनमें एक जेजेएमपी का शीर्ष नेता पप्पू लोहरा शामिल है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

संजय सेठ ने जाना हालचाल

घायल जवान अवध सिंह से मिलने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ रांची के अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में जवान के स्वास्थ्य की जानकारी ली और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा: “Naxal Free Bharat अभियान के तहत लातेहार के इचावार जंगल में पुलिस ने कुख्यात नक्सली पप्पू लोहरा समेत दो नक्सलियों को मार गिराया। इस दौरान घायल हुए पुलिस जवान अवध सिंह का रांची के अस्पताल में इलाज जारी है। उनसे मिलकर हालचाल जाना। ईश्वर से आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

‘नक्सल मुक्त भारत’ अभियान जारी

यह मुठभेड़ झारखंड पुलिस के नक्सल उन्मूलन अभियान की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। पिछले कुछ महीनों में राज्य पुलिस और केंद्रीय सुरक्षाबलों ने संयुक्त रूप से कई उग्रवाद विरोधी अभियानों में सफलता हासिल की है। राज्य सरकार और केंद्र सरकार दोनों का उद्देश्य है कि झारखंड को ‘नक्सल मुक्त राज्य’ घोषित किया जाए।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Related Articles