Home » Lohardaga Cricket Tournament : टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में मैदान में उतरेंगे फिल्मी सितारे व पूर्व क्रिकेटर

Lohardaga Cricket Tournament : टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में मैदान में उतरेंगे फिल्मी सितारे व पूर्व क्रिकेटर

Jharkhand Hindi News : भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के अलावा वीरेंद्र सहवाग व हरभजन सिंह समेत अन्य थामेंगे बल्ला

by Mujtaba Haider Rizvi
Lohardaga Cricket Tournament
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Lohardaga: लोहरदगा में 10 फरवरी से लेकर 13 फरवरी तक टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट में कई रोमांचक मुकाबले होंगे। जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने आयोजन की तैयारी पूरी कर ली है। इस टूर्नामेंट को लेकर लोहरदगा के लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। टूर्नामेंट में फिल्मी और क्रिकेट के सितारों के अलावा राजनीतिक हस्तियां भी शामिल होंगी। इस टूर्नामेंट में भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह आ रही हैं।

राजनीतिक हस्तियों की मौजूदगी

वह भी मैदान में उतरकर बल्लेबाजी करती नजर आएंगी। अक्षरा सिंह 10 फरवरी को मैच खेलेंगी। इसके अलावा 13 फरवरी को होने वाले मैच में पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और स्पिनर हरभजन सिंह मैच खेलने आ रहे हैं। इस टूर्नामेंट में जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह, पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी समेत कई अन्य मंत्रियों को भी आमंत्रित किया गया है। लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अलावा जिले के कई राजनीतिक संगठन और जनप्रतिनिधि इस आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दे रहे हैं।

आयोजन की जिम्मेदारी और प्रबंधन

जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू और उनके पुत्र हर्षित साहू आयोजन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। टूर्नामेंट को सकुशल संपन्न कराने के लिए आयोजक टीम बनाई गई है। बताया जा रहा है कि टूर्नामेंट के दौरान अलग-अलग कार्यक्रम के जरिए लोगों को आयोजन से जोड़ने की कोशिश की जाएगी।

वीरेंद्र सहवाग और हरभजन सिंह दो अलग-अलग टीमों का प्रतिनिधित्व करेंगे और पांच-पांच ओवर का प्रदर्शनी मैच खेलेंगे। टूर्नामेंट में स्थानीय खिलाड़ियों के अलावा कई प्रशासनिक अधिकारी भी खेल सकते हैं। इसे लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत की गई है। बताया जा रहा है कि इस टूर्नामेंट को लेकर लोहरदगा ही नहीं आसपास के जिलों में प्रचार-प्रसार चल रहा है। स्टेडियम में लोगों के बैठने की बेहतर व्यवस्था की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कड़े इंतजाम रहेंगे। पुलिस के अलावा, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बाउंसर का भी इंतजाम रहेगा।

Read Also- Bokaro Elephant Terror : गोमियो में वन विभाग से सवाल, आखिर कब सो पाएंगे लोग चैन की नींद? जानें गजराज पर किस तकनीक से रखी जा रही नजर

Related Articles

Leave a Comment